मंगलवार, 17 नवंबर 2026 12:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 12°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 5,581 व्यूज

माइक्रोसाफ्ट आउटेज: 74 देशों के 43 करोड़ यूजर्स को क्यों उठानी पड़ी थी परेशानी? कंपनी ने बताई वजह

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 11:48 PM IST
माइक्रोसाफ्ट आउटेज: 74 देशों के 43 करोड़ यूजर्स को क्यों उठानी पड़ी थी परेशानी? कंपनी ने बताई वजह

दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई बड़ी रुकावट का कारण जुलाई में किया गया एक सॉफ्टवेयर अपडेट था, जिससे 80% से अधिक सर्वर ठप हो गए। जुलाई के सॉफ्टवेयर अपडेट ने माइक्रोसॉफ्ट आउटेज को जन्म दिया। 80 प्रतिशत से अधिक माइक्रोसॉफ्ट सर्वर 18 घंटे ठप रहे।

आउटलुक, माइक्रोसॉफ्ट 365 जैसी सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में पिछले हफ्ते माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं में आई बड़ी रुकावट के पीछे जुलाई में किया गया एक साफ्टवेयर अपडेट जिम्मेदार था।

इस गड़बड़ी के चलते कंपनी के नेटवर्किंग गेटवे के 80 प्रतिशत से अधिक सर्वर ठप हो गए थे। आउटलुक समेत माइक्रोसॉफ्ट 365 की कई सेवाएं करीब 18 घंटे तक प्रभावित रहीं। कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी चार्ल्स लमाना ने सोमवार को इस आउटेज के पीछे तीन कारणों का खुलासा किया।

माइक्रोसॉफ्ट के कोपायलट, एजेंट्स एंड प्लेटफार्म विभाग के कार्यकारी उपाध्यक्ष लमाना ने बताया कि जुलाई में किए गए एक बदलाव में खामी छिपी थी। यह गड़बड़ी सामान्य परिस्थितियों में सामने नहीं आई, लेकिन अधिक लोड के दौरान सर्वरों पर दबाव बढ़ने से उन्होंने काम करना बंद कर दिया।

कंपनी के परीक्षणों में भी यह खामी पकड़ में नहीं आई, क्योंकि जांच कमजोर हार्डवेयर पर की गई थी, जबकि अधिक प्रोसेसिंग क्षमता वाले नए सर्वरों पर इसका असर ज्यादा गंभीर था। लमाना , दूसरा कारण आउटेज से करीब 15 घंटे पहले हुआ एक बदलाव था। माइक्रोसॉफ्ट टीम्स को वैकल्पिक गेटवे से हटाकर मुख्य गेटवे पर स्थानांतरित किया गया था।

यही गेटवे कंपनी की ईमेल सेवा एक्सचेंज आनलाइन को भी संभालता है। इससे उस पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। तीसरा कारण यह था कि एक दिन पहले आई अलग तकनीकी समस्या के चलते गेटवे की करीब 14 प्रतिशत सर्वर क्षमता पहले से ही काम नहीं कर रही थी।

इस तरह बढ़ता ट्रैफिक, घटती सर्वर क्षमता और जुलाई का साफ्टवेयर बग एक साथ सक्रिय हो गए। नतीजा यह हुआ कि सर्वर पर अनुरोधों का ढेर लग गया और देखते ही देखते गड़बड़ी दूसरे सिस्टम तक फैल गई। अमेरिका में ट्रैफिक के सबसे व्यस्त समय के दौरान 80 प्रतिशत से अधिक सर्वर काम करना बंद कर चुके थे।

कंपनी ने टीम्स, वनड्राइव, शेयरप्वाइंट और आफिस एप्स जैसी सेवाओं को दूसरे गेटवे पर स्थानांतरित कर धीरे-धीरे बहाल किया। हालांकि, एक्सचेंज आनलाइन को संभालने में अधिक समय लगा। सर्वर दोबारा शुरू होते ही उन पर लंबित ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता था और वे फिर ठप हो जाते थे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

खत्म होगी चीन की मनमानी: AI सप्लाई चेन के लिए आगे आए भारत समेत 10 देश

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

माइक्रोसॉफ्ट आउटेज की वजह सामने आई 43 करोड़ यूजर्स प्रभावित

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

8,000 mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Oppo Reno 17, Pro मॉडल में मिलता है 200MP कैमरा

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Nvidia में जेनसन हुआंग की बतौर सीईओ वापसी के प्रयास तेज, मस्क के नेतृत्व में करीब 2 लाख लोगों ने किया समर्थन

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

TRAI ने तैयार किया ड्राफ्ट फ्रेमवर्क, AI के इस्तेमाल पर नजर रखेगा नया सिस्टम

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

दुनिया का पहला माइक्रोप्रोसेसर: जापानी कैलकुलेटर के लिए Intel ने बनाई थी यह छोटी सी चिप

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

5,000 mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला सैमसंग फोन लॉन्च, 90Hz की डिस्प्ले और 25W चार्जिंग भी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल