रविवार, 22 नवंबर 2026 09:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति Pune 4,525 व्यूज

पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 05:54 AM IST
पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित

निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में उपयोग की समय सीमा खत्म हो चुके खाद्य उत्पाद, अस्वच्छ स्थितियां और अनुसूची-चार के प्रविधानों का उल्लंघन पाया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की गई। पुणे में अमेजन, बिगबास्केट के दो आपूर्ति केंद्र के लाइसेंस निलंबित पुणे में अमेजन, बिगबास्केट के दो स्टोरेज सेंटर बंद करने के आदेश पुणे में ई-कॉमर्स और क्विक-कॉमर्स वेयरहाउस के खिलाफ जारी है विशेष अभियान ।

महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद पुणे के सिंहगढ़ रोड स्थित अमेजन और बिगबास्केट के डार्क स्टोर्स के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए। निरीक्षण के दौरान दोनों प्रतिष्ठानों में उपयोग की समय सीमा खत्म हो चुके खाद्य उत्पाद, अस्वच्छ स्थितियां और अनुसूची-चार के प्रविधानों का उल्लंघन पाया।

इसके बाद खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत कार्रवाई की गई। डार्क स्टोर रिटेल या गोदाम जैसी ऐसी जगहें होती हैं, जिन्हें खास तौर पर ऑनलाइन ऑर्डर पूरे करने के लिए बनाया जाता है। ये ऐसे छोटे आपूर्ति केंद्र होते हैं, जहां आम ग्राहकों का आना-जाना नहीं होता।

वहां अधिक मांग वाली वस्तुएं रखी जाती हैं, ताकि ऑनलाइन ऑर्डर की बहुत तेजी से आपूर्ति की जा सके। गजानन इन्वेंटरीज द्वारा संचालित अमेजन ‘डार्क स्टोर’ के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को उपयोग की समय सीमा समाप्त हो चुके लड्डू, पेड़े और अन्य खाद्य उत्पाद मिले। इनोवेटिव रिटेल कान्सेप्ट द्वारा संचालित बिगबास्केट के ‘डार्क स्टोर’ में अधिकारियों को उपयोग की समय सीमा समाप्त हो चुके केक, ब्रेड, मिल्क रस्क और चटनी मिली।

इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा से जुड़े अन्य उल्लंघन भी देखने को मिले। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

राजस्थान: राजसमंद में बहुमत के बावजूद प्रधान की कुर्सी पर फंसी कांग्रेस, एससी महिला प्रत्याशी नहीं होने से बढ़ा संकट

राजनीति • Bhopal

मध्य प्रदेश: ऐतिहासिक बजरंगगढ़ किले के पास पहाड़ियों में बेखौफ खनन, अब पांच विभागों को देना होगा जवाब

राजनीति • Bhopal

बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

आर्थिक आपदा वाले बयान पर घिरे राहुल गांधी, भाजपा बोली- रेवंत रेड्डी के बयान ने ही कांग्रेस को दिया जवाब

राजनीति • अखिल भारतीय

भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें

राजनीति • अखिल भारतीय

'विपक्ष ने आंखें मूंदी', भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा

राजनीति • Ahmedabad

अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले चेतावनी, 'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके' समेत कई गानों पर रोक की मांग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल