रविवार, 22 नवंबर 2026 09:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 10,749 व्यूज

राजस्थान: राजसमंद में बहुमत के बावजूद प्रधान की कुर्सी पर फंसी कांग्रेस, एससी महिला प्रत्याशी नहीं होने से बढ़ा संकट

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 07:36 AM IST
राजस्थान: राजसमंद में बहुमत के बावजूद प्रधान की कुर्सी पर फंसी कांग्रेस, एससी महिला प्रत्याशी नहीं होने से बढ़ा संकट

देलवाड़ा में एससी महिला वर्ग से जीतने वाली दो प्रत्याशियों में भाजपा की रानी देवी खटीक और आरएलपी की कृष्णा शामिल हैं। रानी देवी वार्ड-6 से निर्वाचित हुई हैं, जबकि आरएलपी की कृष्णा वार्ड-9 से जीती हैं। राजसमंद में बहुमत के बावजूद प्रधान की कुर्सी पर फंसी कांग्रेस राजसमंद की देलवाड़ा पंचायत समिति में 15 में से 9 सीटें जीतकर भी अटकी राह अब आरएलपी की विजयी प्रत्याशी कृष्णा पर टिकी निगाहें ।

पंचायत चुनाव में बहुमत हासिल करना ही सत्ता की गारंटी नहीं है। राजसमंद जिले की देलवाड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस के सामने इसका अनोखा राजनीतिक संकट खड़ा हो गया है। 15 वार्डों में से 9 पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस प्रधान की कुर्सी पर अपना दावा मजबूत नहीं कर पा रही है।

इसकी वजह प्रधान पद का अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित होना और कांग्रेस के जीते हुए प्रत्याशियों में एक भी एससी महिला का नहीं होना है। अब पार्टी की निगाहें आरएलपी की विजयी प्रत्याशी के समर्थन पर टिकी हैं। देलवाड़ा पंचायत समिति में कांग्रेस ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 5 और आरएलपी को एक सीट मिली।

कांग्रेस की ओर से प्रधान पद की प्रमुख दावेदार मानी जा रही वार्ड-6 की प्रत्याशी वंदना खटीक को भाजपा की रानी देवी खटीक ने 263 मतों से हरा दिया। रानी देवी को 1414 और वंदना को 1151 वोट मिले। दोनों ही एससी वर्ग से हैं।

वंदना की हार के साथ कांग्रेस के पास प्रधान पद के लिए पात्र महिला सदस्य नहीं बची। देलवाड़ा में एससी महिला वर्ग से जीतने वाली दो प्रत्याशियों में भाजपा की रानी देवी खटीक और आरएलपी की कृष्णा शामिल हैं। रानी देवी वार्ड-6 से निर्वाचित हुई हैं, जबकि आरएलपी की कृष्णा वार्ड-9 से जीती हैं।

कृष्णा नाथद्वारा तहसील की सालौर ग्राम पंचायत के धोली मंगरी, मोगाना गांव की निवासी हैं। ऐसे में प्रधान पद के चुनाव में आरएलपी की एकमात्र सदस्य की भूमिका निर्णायक हो सकती है। राजसमंद कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि देलवाड़ा में कांग्रेस को बहुमत मिला है, इसलिए बोर्ड भी कांग्रेस का ही बनेगा।

उनका दावा है कि आरएलपी से जीतीं कृष्णा भी पहले कांग्रेस से जुड़ी रही हैं। चुनाव में अभी कुछ दिन बाकी हैं और आगे की स्थिति उसी दौरान स्पष्ट होगी। देलवाड़ा का चुनाव अब केवल बहुमत का नहीं, बल्कि आरक्षण की पात्रता और राजनीतिक समर्थन का मुकाबला बन गया है।

भाजपा के पास पात्र एससी महिला सदस्य है, जबकि कांग्रेस को प्रधान पद तक पहुंचने के लिए दूसरे दल की विजयी प्रत्याशी के समर्थन का रास्ता तलाशना होगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • Pune

पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित

राजनीति • Bhopal

मध्य प्रदेश: ऐतिहासिक बजरंगगढ़ किले के पास पहाड़ियों में बेखौफ खनन, अब पांच विभागों को देना होगा जवाब

राजनीति • Bhopal

बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

आर्थिक आपदा वाले बयान पर घिरे राहुल गांधी, भाजपा बोली- रेवंत रेड्डी के बयान ने ही कांग्रेस को दिया जवाब

राजनीति • अखिल भारतीय

भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें

राजनीति • अखिल भारतीय

'विपक्ष ने आंखें मूंदी', भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा

राजनीति • Ahmedabad

अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले चेतावनी, 'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके' समेत कई गानों पर रोक की मांग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल