रविवार, 22 नवंबर 2026 09:47 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
राजनीति अखिल भारतीय 17,868 व्यूज

आर्थिक आपदा वाले बयान पर घिरे राहुल गांधी, भाजपा बोली- रेवंत रेड्डी के बयान ने ही कांग्रेस को दिया जवाब

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 11:52 PM IST
आर्थिक आपदा वाले बयान पर घिरे राहुल गांधी, भाजपा बोली- रेवंत रेड्डी के बयान ने ही कांग्रेस को दिया जवाब

राहुल गांधी के भारतीय अर्थव्यवस्था को 'आर्थिक तबाही' बताने वाले बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के भारत को 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के दावे का हवाला दिया। राहुल गांधी ने विदेश में भारतीय अर्थव्यवस्था को 'आर्थिक तबाही' कहा।

भाजपा ने तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी के बयान से राहुल को घेरा। रेवंत रेड्डी ने भारत को 2047 तक 30 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बताया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

विदेश की धरती पर भारतीय अर्थव्यवस्था को आर्थिक तबाही बताकर सवाल उठाने वाले राहुल गांधी पर भाजपा ने हमला बोला है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस के ही मुख्यमंत्री ने ही राहुल के दावों की हवा निकाल दी है। दरअसल तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा था है कि भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और विकसित देश बन जाएगा।

भाजपा मुख्यालय में प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने शुक्रवार को कहा, रेवंत ने स्वीकार किया है कि भारत 2047 तक 30 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था और विकसित देश बन जाएगा। इसका मतलब है कि कांग्रेस के ही नेता मानते हैं कि कोई आर्थिक आपदा नहीं है। भारत 2047 तक विकसित देश बनने जा रहा है।

भंडारी ने कहा, ऐसे समय में जब राहुल भारतीय अर्थव्यवस्था को आपदा बताते हैं और भारतीय लोकतंत्र पर सवाल उठाते हैं, उनकी अपनी पार्टी के नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने उनके भारत-विरोधी, भारतीय लोकतंत्र-विरोधी और भारतीय अर्थव्यवस्था-विरोधी एजेंडे को उजागर कर दिया है।

भंडारी ने यह भी पूछा कि क्या राहुल अब अपने ही मुख्यमंत्री के बयान के बाद अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगेंगे? दरअसल, हैदराबाद में इंडियन रोड्स कांग्रेस के 85वें वार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए रेवंत ने कहा था कि भारत 30 ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनेगा और तेलंगाना इसमें तीन ट्रिलियन डालर का योगदान देगा।

उन्होंने यह भी कहा था कि राष्ट्रीय हित, राष्ट्रीय सुरक्षा, बुनियादी ढांचे और लोगों के कल्याण जैसे क्षेत्रों में राजनीति नहीं होनी चाहिए। गौरतलब है कि राहुल ने मंगलवार को न्यूयार्क की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को इकोनमिक डिजास्टर बताते हुए बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे।

भाजपा ने उनके इस बयान को विदेश में भारत की छवि खराब करने की कोशिश करार दिया है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

राजस्थान: राजसमंद में बहुमत के बावजूद प्रधान की कुर्सी पर फंसी कांग्रेस, एससी महिला प्रत्याशी नहीं होने से बढ़ा संकट

राजनीति • Pune

पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित

राजनीति • Bhopal

मध्य प्रदेश: ऐतिहासिक बजरंगगढ़ किले के पास पहाड़ियों में बेखौफ खनन, अब पांच विभागों को देना होगा जवाब

राजनीति • Bhopal

बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार

राजनीति • अखिल भारतीय

भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें

राजनीति • अखिल भारतीय

'विपक्ष ने आंखें मूंदी', भारत की 7 प्रतिशत GDP ग्रोथ पर ट्रंप की तारीफ से सियासत तेज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा

राजनीति • Ahmedabad

अहमदाबाद में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले चेतावनी, 'पटियाला पेग', '5 तारा ठेके' समेत कई गानों पर रोक की मांग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल