ईडी ने म्यांमार से भारत तक फैले 1000 करोड़ रुपये के सुपारी तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। ईडी ने 1000 करोड़ रुपये के सुपारी तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया (AI जेनेरेटेड) ईडी ने 1000 करोड़ रुपये के सुपारी तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया म्यांमार से मिजोरम होते हुए भारत के कई राज्यों तक फैला नेटवर्क फर्जी बिलिंग, प्रोटेक्शन सिंडिकेट और हवाला भुगतान का भी खुलासा हुआ नीलू रंजन, नई दिल्ली।
नई दिल्ली। ईडी ने म्यांमार से गुटका बाजार तक के सुपारी तस्करी के 1000 करोड़ रुपये के सिंडिकेट का खुलासा किया है। ईडी की गुवाहटी और आइजोल ईकाई की संयुक्त कार्रवाई में पिछले छह महीने में चार चरणों में 55 स्थानों पर छापेमारी की गई, जिसमें मिजोरम, असम, पश्चिम बंगाल से लेकर उप्र, दिल्ली और महाराष्ट्र तक फैले सुपारी तस्करी की पूरी चेन उजागर हुई है।
जून, जुलाई, अगस्त और अक्टूर में मारे गए छापे में मिरोजम के चम्फाई के रहने वाले डमी मालिक, असम के सिलचर में रहने वाले उनके कंट्रोलर, गुवाहाटी के ट्रांसपोर्टर, कोलकाता के फर्जी बिल बनाने वाले और सिलीगुड़ी कारिडोर में वसूली करने वाले ‘प्रोटेक्शन सिंडिकेट’ तक सभी कड़ियां शामिल थीं।
जांच की शुरूआत 2024 में गुवाहाटी हाईकोर्ट द्वारा सीबीआई को सुपारी तस्करी की जांच के आदेश से हुई, जिसके आधार पर ईडी की आइजोल ईकाई ने मनी लांड्रिंग की जांच शुरू की। जांच में मिजोरम का जोखावधार सबसे बड़ा ट्रांजिट बनकर सामने आया। मिजोरम में सुपारी का उत्पादन नगण्य होने के बावजूद थाईलैंड, इंडोनेशिया की सुपारी की मिजोरम में उत्पादित दिखाकर सिलचर और गुवाहाटी भेजा जा रहा था।
जाहिर है सारी सुपारी तस्करी से मिजोरम पहुंच रही थी। इस तस्करी के लिए चम्फाई जिले के सामने तियाउ नदी का उपयोग किया जाता है, जो भारत-म्यांमार के बीच प्राकृतिक सीमा है। छोटे नावों और कुलियों की मदद से ये सुपारी जोखावथार लाई जाती थी।
ईडी गुवाहाटी में बैठे मुख्य हैंडलर्स मिजोरम के पूरे आपरेशन की कमान संभालते थे। जीएसटी और ईवे बिल बनाकर सुपारी को सिलचर फिर गुवाहाटी में बड़े गोदामों तक पहुंचाया जाता था। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं