सोमवार, 16 नवंबर 2026 11:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 13°C
क्राइम अखिल भारतीय 14,645 व्यूज

सोनिया गांधी ने क्यों लिखी 'Belonging' किताब? विमोचन पर खुलकर बातचीत, खुद बताई असली वजह

DARSH NEWS डेस्क • 16 Nov 2026, 09:06 PM IST
सोनिया गांधी ने क्यों लिखी 'Belonging' किताब? विमोचन पर खुलकर बातचीत, खुद बताई असली वजह

सोनिया गांधी ने संस्मरण विमोचन पर खोले कई राज जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव के विमोचन के अवसर पर अपने जीवन, राजनीतिक सफर और परिवार से जुड़े कई खुलासे किए।

उन्होंने 2004 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत को याद करते हुए कहा कि उस समय उन्हें लगा था कि भारत ने उन्हें पूरी तरह अपना लिया है। सोनिया गांधी ने बताया कि उनके राजनीतिक सफर में 2004 की चुनावी जीत एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव थी। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार तब ऐसा अहसास हुआ था कि वह इस देश का हिस्सा हैं, जब वह राजीव गांधी के चुनाव क्षेत्र में गईं और वहां के आम लोगों ने उन्हें खुले दिल से स्वीकार कर लिया।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ अपने संबंधों को याद करते हुए सोनिया ने साझा किया कि वह इंदिरा के प्रभावशाली व्यक्तित्व से काफी प्रभावित थीं और शुरुआत में उनसे थोड़ा डरती भी थीं। उन्होंने कहा, मैं इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित थी; उनका व्यक्तित्व काफी प्रभावशाली था, और मैं उनसे डरती थी।

सोनिया ने यह भी बताया कि उन्होंने इंदिरा से जीवन में अनुशासन, समय की पाबंदी, साहस और दृढ़ संकल्प के गुण सीखे। अपना संस्मरण लिखने के फैसले के पीछे की वजह बताते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि वह अपने जीवन के बारे में फैलाई गई उन बातों का जवाब देना चाहती थीं जो सही नहीं हैं।

उन्होंने कहा, मैंने यह किताब इसलिए लिखने का फैसला किया क्योंकि मेरे बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा है, और उसमें से ज्यादातर बातें सच नहीं हैं। साल 1991 में राजीव गांधी की हत्या के बाद कठिन समय को याद करते हुए उन्होंने बताया कि उस त्रासदी के बाद उनके परिवार की भूमिकाएं पूरी तरह बदल गईं।

सोनिया ने भावुक होते हुए कहा कि पति की मौत के बाद वह खुद एक बच्चे की तरह हो गई थीं और ऐसे मुश्किल समय में राहुल गांधी और प्रियंका उनके लिए सहारा बन गए। राजनीति में नई पीढ़ी की भागीदारी पर जोर देते हुए सोनिया गांधी ने देश के युवाओं से अपील की कि वे आगे आएं और राजनीति तथा सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि और अधिक युवाओं को आगे आना चाहिए और राजनीति से जुड़ना चाहिए। सोनिया गांधी की यह नई किताब उनके निजी जीवन, नेहरू-गांधी परिवार के साथ उनके गहरे रिश्तों और उन तमाम अनुभवों पर प्रकाश डालती है जिन्होंने उनके राजनीतिक सफर को एक नई दिशा दी।

इस भव्य विमोचन कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई दिग्गज राजनीतिक हस्तियां मौजूद थीं। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कई अन्य विपक्षी नेता भी शामिल हुए।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

25 लाख की रिश्वत मामले में एनसीबी के दो अधिकारी गिरफ्तार, सीबीआई ने की कार्रवाई

क्राइम • अखिल भारतीय

म्यांमार से गुटखा बाजार तक: सुपारी तस्करी के 1000 करोड़ के सिंडिकेट का खुलासा

क्राइम • अखिल भारतीय

शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे की 26.43 करोड़ की संपत्ति सीज, प्लॉट और फ्लैट कुर्की का नोटिस चस्पा

क्राइम • अखिल भारतीय

जिसकी हत्या के आरोप में काटी सजा, वह महिला 7 साल बाद मिली जिंदा; 'हत्यारे' ने ही ढूंढ निकाला सच

क्राइम • अखिल भारतीय

आईफोन-बाइक के लिए 13 साल की लड़की ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाना का मर्डर, केरलम में खौफनाक मामला

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई; ED करेगी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ

क्राइम • Gwalior

मध्य प्रदेश के स्मारकों से नरवर किले की तोप सहित अब तक 142 धरोहर चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करों से जुड़े तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल