शनिवार, 14 नवंबर 2026 05:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
क्राइम अखिल भारतीय 2,627 व्यूज

आईफोन-बाइक के लिए 13 साल की लड़की ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाना का मर्डर, केरलम में खौफनाक मामला

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 10:40 AM IST
आईफोन-बाइक के लिए 13 साल की लड़की ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाना का मर्डर, केरलम में खौफनाक मामला

केरलम के करुवट्टा में एक 13 वर्षीय लड़की ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर आईफोन और मोटरसाइकिल खरीदने के लिए अपने नाना की हत्या कर दी। 13 वर्षीय पोती ने दोस्तों संग नाना की हत्या की। आईफोन और मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे चुराए।

पुलिस ने चार नाबालिगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। डिजिटल डेस्क, कोच्चि। केरलम के करुवट्टा में 13 साल की एक लड़की ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपने नाना की हत्या को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि ऐसा उसने अपने लिए एक आईफोन और अपने दोस्त के लिए एक मोटरसाइकिल खरीदने के लिए पैसे जुटाने के मकसद से किया था। जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) में पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट , 740 पन्नों की चार्जशीट में चार नाबालिगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें से दो की उम्र 17 साल, एक की 16 साल और लड़की की उम्र 13 साल है।

पुलिस ने इसे एक दुर्लभ मामला बताया है क्योंकि चारों की उम्र 18 साल से कम है। पुलिस , 15 अगस्त की रात तीनों लड़के बाथरूम की छत की टाइल हटाकर और वेंटिलेशन के रास्ते बुजुर्ग व्यक्ति के घर में दाखिल हुए। आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उनके चेहरे पर चादर दबा दी, जिससे वे बेहोश हो गए।

इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग के हाथों को उनकी जांघों से धोती से बांध दिया और पैरों को तौलिए से कस दिया। चार्जशीट में कहा गया है कि उन्होंने बुजुर्ग को पैरों से कुचला और उनकी गर्दन व सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया।

आरोप है कि आरोपियों ने घर से साढ़े चार सॉवरेन (लगभग 36 ग्राम) सोना चुरा लिया। यह वारदात 17 अगस्त को सामने आई और उसी दिन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। जांचकर्ताओं , लड़कों ने लड़की को व्हाट्सएप कॉल के जरिए हत्या वाली जगह दिखाई थी।

आरोप है कि इस अपराध की योजना दो महीने पहले ही बना ली गई थी और आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के फोन से सारी चैट बरामद कर ली गई हैं। पुष्टि के लिए मेटा से जानकारी मांगी गई थी और इसकी रिपोर्ट जेजेबी को सौंपी जाएगी।

चार्जशीट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के फोन से छह सिम कार्ड बरामद किए, जिनमें से एक सिम केवल हत्या के दिन ही एक्टिव था। चार्जशीट में इसे एक सोची-समझी योजना के सबूत के तौर पर पेश किया गया है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से सिम की डिटेल निकाली गई।

इस मामले में 87 गवाह, 98 दस्तावेज और 12 भौतिक साक्ष्य शामिल हैं। छह सीसीटीवी क्लिप को अहम सबूत माना गया है, जिनमें आरोपी हरिपाद रेलवे स्टेशन पर उतरते, घर पहुंचते और वारदात के बाद वहां से जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई; ED करेगी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ

क्राइम • Gwalior

मध्य प्रदेश के स्मारकों से नरवर किले की तोप सहित अब तक 142 धरोहर चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करों से जुड़े तार

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई, डिजिटल सबूत और कई दस्तावेज किए जब्त

क्राइम • Ajmer

राजस्थान: अजमेर में पकड़े गए एक ही परिवार के पांच संदिग्ध बांग्लादेशी, निष्कासन की कार्रवाई होगी तेज

क्राइम • अखिल भारतीय

10 फीट लंबा रॉकेट, मोर्टार और करोड़ों की ड्रग्स बरामद; मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान

क्राइम • Pune

पुणे में डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर बुजुर्ग से 22 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

क्राइम • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में दीवाली के दिन कई हत्याओं के बाद गृह मंत्रालय सख्त, सीएम विजय से कानून-व्यवस्था पर मांगी रिपोर्ट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल