शनिवार, 14 नवंबर 2026 07:44 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
क्राइम Gwalior 16,087 व्यूज

मध्य प्रदेश के स्मारकों से नरवर किले की तोप सहित अब तक 142 धरोहर चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करों से जुड़े तार

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 05:34 AM IST
मध्य प्रदेश के स्मारकों से नरवर किले की तोप सहित अब तक 142 धरोहर चोरी, अंतरराष्ट्रीय तस्करों से जुड़े तार

नरवर किले की तोप सहित मप्र के स्मारकों से अब तक 142 पुरावशेष चोरी देश से 488 धरोहरों की चोरी में अंतरराष्ट्रीय तस्करी का नेटवर्क भी आया सामने सुभाष कपूर के न्यूयार्क स्थित गोदाम से बरामद हुई थी भरहुत यक्षी की प्रतिमा भोपाल। देश में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के संरक्षित स्मारकों से प्राचीन मूर्तियां, शिल्प, शिलालेख, धातु की कलाकृतियां और स्थापत्य के ऐतिहासिक हिस्सों की चोरी के मामलों में मध्य प्रदेश पहले स्थान पर है।

वर्ष 1960 से अब तक चोरी हुए 488 पुरावशेषों में 142 यानी 29. 1 प्रतिशत मध्य प्रदेश के हैं। जबकि राजस्थान से 91 और उत्तर प्रदेश से 86 पुरावशेष चोरी हुए हैं।

यह जानकारी एएसआइ की एक रिपोर्ट में सामने आई है। चोरी की गई अधिकतर धरोहरें अब तक बरामद नहीं हो सकी हैं। प्रदेश के गुना, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, भिंड, विदिशा, रायसेन, कटनी, खंडवा, सतना, दमोह और बड़वानी जिलों के मंदिरों से शिवलिंग, विष्णु और गणेश प्रतिमाएं, जैन तीर्थंकरों की मूर्तियां, यक्ष प्रतिमाएं और मंदिरों के स्थापत्य हिस्से भी चोरी किए जा चुके हैं।

ताजा मामला जुलाई 2026 में शिवपुरी के नरवर किले से 400 साल पुरानी 3. 5 टन वजनी तोप की चोरी का है। पुलिस की जांच में यह तो पता लग गया कि यह तोप चोरी करके राजस्थान ले जाई गई, लेकिन उसे बरामद अभी भी नहीं किया जा सका है।

मध्य प्रदेश से धरोहरों की चोरी में अंतरराष्ट्रीय तस्करी का नेटवर्क भी सामने आया। कटनी से 2006 में चोरी हुई करीब 2200 साल पुरानी भरहुत यक्षी को अमेरिका में करीब 80 करोड़ रुपये में बेचने की तैयारी थी। इसे 2011 में कारोबारी सुभाष कपूर के न्यूयार्क स्थित गोदाम से बरामद किया गया था।

बाद में सुभाष कपूर को जर्मनी से गिरफ्तार किया गया। वह तिरुचि (तमिलनाडु) की केंद्रीय जेल में है। वहीं, नवंबर 2024 में मध्य प्रदेश से चोरी हुई सेलेस्टियल डांसर (देवता) की प्राचीन प्रतिमा अमेरिका से नवंबर 2024 में भारत वापस लाई गई।

अमेरिका से 2026 में भारत वापस लाई गई पुरावस्तुओं में शामिल नृत्य करते गणेश की प्रतिमा भी मध्य प्रदेश से चोरी हुई थी। अगस्त 2026 में भोपाल में ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों की बैठक में धरोहरों की पहचान, दस्तावेजीकरण और विदेश से वापसी के लिए सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया गया।

इसके बाद से एएसआइ और मध्य प्रदेश पुरातत्व संचालनालय का सबसे अधिक जोर धरोहरों का दस्तावेजीकरण (डाक्यूमेंटेशन) को बेहतर करने पर है। चोरी की अधिकतर घटनाएं काफी पुरानी हैं। स्मारकों में सुरक्षा प्रबंध बेहतर करने के साथ पर्याप्त सुरक्षाकर्मी लगाए गए हैं।

हमारा यह भी प्रयास है कि पुरावशेषों का डाक्यूमेंटेशन बेहतर हो, जिससे उन्हें बरामद करना आसान हो सके। -यदुवीर सिंह रावत, महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई; ED करेगी सौरभ चंद्राकर से पूछताछ

क्राइम • अखिल भारतीय

महादेव सट्टा मामले में मोहित सोमानी के घर पहुंची सीबीआई, डिजिटल सबूत और कई दस्तावेज किए जब्त

क्राइम • Ajmer

राजस्थान: अजमेर में पकड़े गए एक ही परिवार के पांच संदिग्ध बांग्लादेशी, निष्कासन की कार्रवाई होगी तेज

क्राइम • अखिल भारतीय

10 फीट लंबा रॉकेट, मोर्टार और करोड़ों की ड्रग्स बरामद; मणिपुर में सुरक्षाबलों का बड़ा अभियान

क्राइम • Pune

पुणे में डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर बुजुर्ग से 22 लाख की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

क्राइम • अखिल भारतीय

तमिलनाडु में दीवाली के दिन कई हत्याओं के बाद गृह मंत्रालय सख्त, सीएम विजय से कानून-व्यवस्था पर मांगी रिपोर्ट

क्राइम • अखिल भारतीय

छत्तीसगढ़ में बच्चों के झगड़े में ममेरी बहन की पत्थर से कुचलकर हत्या, पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल