जेएम फाइनेंशियल की एक रिपोर्ट , 2027 के अंत तक वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें लगभग 70 डॉलर प्रति बैरल तक सामान्य हो सकती हैं। 2027 तक कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल संभव (फाइल फोटो) 2027 तक कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल संभव गैर-ओपेक प्लस आपूर्ति वृद्धि, चीन की मांग में कमी मुख्य कारण डीजल और एलएनजी की कीमतें 2027 तक ऊंची रह सकती हैं डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
जेएम फाइनेंशियल की एक रिपोर्ट , 2027 के अंत तक वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें सामान्य होकर लगभग 70 डालर प्रति बैरल तक आ सकती हैं। इसका एक बड़ा कारण यह है कि गैर ओपेक प्लस देशों से आपूर्ति बढ़ने और चीन में तेल की मांग घटने से वैश्विक स्तर पर तेल की मांग और आपूर्ति के संतुलन में सरप्लस (अतिरिक्त आपूर्ति) की स्थिति बनने की उम्मीद है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इन्वेंट्री (भंडार) फिर से भरने के चलते तेल की कीमतों में तेजी आने की संभावना कम है, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतें 70 डालर प्रति बैरल से नीचे आने पर चीन की ओर से खरीदारी बहुत धीमी गति से होने की उम्मीद है। साथ ही, मौजूदा अमेरिकी प्रशासन के तहत अमेरिका द्वारा अपने स्ट्रैटेजिक पेट्रोलियम रिजर्व (रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार) को फिर से भरने की संभावना भी कम है।
इस बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर से होकर गुजरने वाले कच्चे तेल का प्रवाह युद्ध-पूर्व स्तर के लगभग 90 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इसमें जोखिम उठाने वाले जहाजों, इराक और कुछ चीनी कार्गो को मिली छूट तथा सुरक्षित आवाजाही के लिए खाड़ी देशों द्वारा किए गए ट्रांजिट भुगतान (पारगमन शुल्क) ने मदद की है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि डीजल की आपूर्ति में कमी से रिफाइनिंग मार्जिन और उत्पाद मार्जिन लंबे समय तक ऊंचे बने रह सकते हैं और 2027 के अंत तक इनके धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं