शनिवार, 21 नवंबर 2026 07:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 3,086 व्यूज

जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट 'नाइकी-अपाचे', जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत?

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 06:43 PM IST
जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट 'नाइकी-अपाचे', जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत?

थुंबा की पहली उड़ान ने दिखाया कि साधन नहीं, संकल्प बड़े सपने गढ़ते हैं। बिना उपग्रह के उड़ा 'नाइकी-अपाचे' आज चांद और मंगल तक फैले आत्मनिर्भर भारत की नींव बना। भारत का पहला रॉकेट 1963 में थुंबा से लॉन्च हुआ।

'नाइकी-अपाचे' रॉकेट ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रखी। थुंबा का चुनाव भू-चुंबकीय भूमध्य रेखा के कारण किया गया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

आज भारत चंद्रयान और मंगलयान जैसे ऐतिहासिक मिशनों के दम पर दुनिया की प्रमुख अंतरिक्ष महाशक्तियों में गिना जाता है। लेकिन इस सुनहरे सफर की शुरुआत 21 नवंबर 1963 को केरल के तिरुवनंतपुरम के पास स्थित एक छोटे से तटीय गांव थुंबा से हुई थी। उस दिन एक पतले से अमेरिकी रॉकेट ने आसमान की ओर उड़ान भरी थी।

न तो इसमें कोई सैटेलाइट था और न ही यह पृथ्वी की कक्षा तक गया, फिर भी इसने भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव रख दी। आइए भारत के इस ऐतिहासिक सफर पर एक नजर डालतें हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिस समय इसकी लॉन्चिंग हुई थी, उस समय 'थुंबा इक्वेटोरियल रॉकेट लॉन्चिंग स्टेशन' (TERLS) बिल्कुल नया था और जिस रॉकेट को छोड़ा गया, उसका नाम 'नाइकी-अपाचे' था।

यह दो चरणों वाला ठोस ईंधन से चलने वाला एक साउंडिंग रॉकेट था। बता दें कि अमेरिका में एयरोलैब और अटलांटिक रिसर्च द्वारा नासा व अमेरिकी वायुसेना के लिए विकसित किए गए इस रॉकेट को 'आर्गो बी-13' के नाम से भी जाना जाता था। 1961 से 1978 के बीच इसे कुल 636 बार लॉन्च किया गया।

यह करीब 45 किलोग्राम वैज्ञानिक उपकरणों को पृथ्वी से लगभग 160 किलोमीटर की ऊंचाई तक ले जा सकता था। इसका मुख्य काम ऊपरी वायुमंडल, मौसम विज्ञान, प्लाज्मा फिजिक्स, सौर भौतिकी और रेडियो खगोल विज्ञान का अध्ययन करना था। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि साउंडिंग रॉकेट को रिसर्च रॉकेट या सब-ऑर्बिटल रॉकेट भी कहा जाता है।

ये रॉकेट अंतरिक्ष की कक्षा में चक्कर नहीं लगाते, बल्कि एक निश्चित ऊंचाई तक जाकर वैज्ञानिक प्रयोग करते हैं और डेटा जुटाते हैं। मौसम के गुब्बारे अधिकतम 40 किमी की ऊंचाई तक ही जा पाते हैं, जबकि सैटेलाइट 120 किमी से नीचे की कक्षा में टिक नहीं सकते। ऐसे में 50 से 150 किमी के बीच के वायुमंडल की जांच करने के लिए साउंडिंग रॉकेट ही सबसे कारगर जरिया होते हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

कच्चे तेल पर आई गुड न्यूज: 2027 के अंत तक 70 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकती हैं कीमतें

देश • अखिल भारतीय

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत की बड़ी जीत: नौ महीने में एक करोड़ किशोरियों को दी गईं HPV वैक्सीन

देश • अखिल भारतीय

'बातचीत के जरिए निकालेंगे रास्ता', सियांग बांध के विरोध के बीच अमित शाह ने अरुणाचल के लोगों को दिलाया भरोसा

देश • अखिल भारतीय

'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता', IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले पीएम मोदी

देश • अखिल भारतीय

बाल कुपोषण की अनसुलझी पहेली: दो पड़ोसी जिलों में बच्चों की सेहत और विकास में अंतर; UP-बिहार से तमिलनाडु तक के आंकड़े

देश • अखिल भारतीय

हाईवे पर अब ब्रेक लगाने की जरूरत नहीं: देश के 7 टोल प्लाजा पर शुरू हुआ MLFF सिस्टम, कैसे करता है काम?

देश • अखिल भारतीय

स्पाइसजेट ने बार-बार किया नियमों का उल्लंघन, DGCA ने थमा दिया कारण बताओ नोटिस

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल