रामायणम् से हनुमान चालीसा हुई रिलीज/ फोटो- यूट्यूब/ फोटो- इंस्टाग्राम 5 सिंगर्स ने नए अंदाज में गाई हनुमान चालीसा ए. आर. रहमान के कंपोजिशन का चला ऑडियंस पर जादू सनी देओल की आवाज में 'जय श्री राम' ने रोंगटे खड़े किए एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
रामायण पार्ट 1 का ट्रेलर दर्शकों को जितना पसंद आया था, उतने ही निराश वह फिल्म के म्यूजिक से हुए। ए. आर रहमान को भगवान राम और माता सीता के शुभ विवाह पर फिल्माए गए गीत'मंगल-रंग'में सूफी कव्वाली टच देने के लिए काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।
अब यह फिल्म थिएटर्स में आ चुकी है और रामायणम् की रिलीज के साथ ही प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी ने ऑडियंस को सरप्राइज देते हुए मूवी से हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) रिलीज कर दी है, जो फैंस की म्यूजिक को लेकर सभी शिकायतों को दूर कर देगा। हनुमान चालीसा आपने बहुत बार सुनी होगी, लेकिन ए.
आर. रहमान ने इस बात को श्योर किया है कि दर्शकों के सामने इसे बिल्कुल नए अंदाज में पेश किया जाए। उन्होंने मूवी के सिनेमाघरों में आने के कुछ घंटो के बाद और उसमें महाबली हनुमान का किरदार अदा करने वाले सनी देओल (Sunny Deol) की एक झलक दिखाने के बाद अब अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 1 मिनट 48 सेकंड की हनुमान चालीसा रिलीज कर दी है।
हनुमान चालीसा के इस बिल्कुल नए वर्जन को एक या दो नहीं, बल्कि 5 अलग-अलग सिंगर्स ने गाया है। गाने को दिलजीत दोसांझ से लेकर सुखविंदर सिंह, मोहित चौहान, शंकर महादेवन और कैलाश खेर ने अपनी आवाज दी है। तो वहीं गाने का कंपोजिशन ए.
आर. रहमान ने किया है। इसके लिरिक्स कुमार विश्वास ने लिखे हैं।
5 सिंगर्स की मधुर आवाज में गाई इस हनुमान चालीसा को सुनकर सभी भक्ति में डूब चुके हैं और शानदार गाने के बीच में सनी देओल की आवाज ने तो उनके मन को प्रसन्न कर दिया। एक यूजर ने लिखा, "सनी पाजी की आवाज में जय श्री राम ने सच में रोंगटे खड़े कर दिए हैं। " दूसरे यूजर ने लिखा, "रामायणम् में ये हनुमान चालीसा वाकई अच्छी है।
इसके व्यूज 1 बिलियन से ज्यादा पहुंचाने हैं। " वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "ए. आर.
रहमान की हनुमान चालीसा बस जादू है। ये बहुत ही अच्छी बनाई है। " रामायण पार्ट 1 में सनी देओल की भले ही दर्शकों को एक झलक देखने को मिली हो, लेकिन 2028 में रामायण पार्ट 2 का पूरा भार उनके कंधों पर होगा।
महज कुछ ही घंटे में इस गाने को 4 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं