दूरदर्शन के रामायण के लक्ष्मण यानी अभिनेता सुनील लहरी ने 4000 करोड़ की रामायणम् का रिव्यू किया है। रामायणम् पर सुनील लहरी का रिएक्शन (फोटो क्रेडिट- एक्स) अब रामायणम् में सुनील दुबे ने निभाया किरदार एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायणम् को आज से बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है।
सोशल मीडिया पर 4000 करोड़ के बजट में बनने वाली निर्माता नमित मल्होत्रा की रामायणम् (Ramayana) को लेकर फैंस और सितारे अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस मामले में 39 साल पहले दूरदर्शन पर आने वाली रामायण में लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी (Sunil Lahri) ने भी रामायणम् का रिव्यू किया है और नए जमाने के लक्ष्मण के किरदार को अदा करने वाले एक्टर रवि दुबे के बारे में अपनी राय रखी है।
सुनील लहरी ने जिस तरह से रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण के पात्र को निभाया था, उसकी तुलना करना बड़ा मुश्किल काम है। लेकिन सुनील खुद नई रामायणम् के लक्ष्मण यानी रवि दुबे को लेकर अपनी राय रखते हुए एक्स हैंडल पर लेटेस्ट ट्वीट किया है और लिखा है नई रामायण में लक्ष्मण के चरित्र में जो मासूमियत और इंटेसिटी झलकनी चाहिए वह झलक रही है, नई रामायण को सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
सुनील लहरी की तरफ से मिली प्रशंसा को लेकर रवि दुबे ने बिना देरी करते हुए उनका अभिननंद किया है और रिप्लाई देते हुए लिखा है नई रामायण में लक्ष्मण के चरित्र में जो मासूमियत और इंटेसिटी झलकनी चाहिए वह झलक रही है, नई रामायण को सफलता के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ The innocence n intensity should b reflected in the character of Laxman is visible in new Ramayana.
Hearty wishes 4the success of the new Ramayana. https://t. co/ypidQkyART नमस्कार सुनील जी, आदर के साथ कहना चाहता हूं कि जब आपने श्री लक्ष्मण का पात्र निभाया था, तब मैं बहुत छोटा था।
आपके उस चित्रण ने तब से लेकर पूरे देश के हृदय में अपनी जगह बनाए रखी है। हम सबके हृदय में रामायण है इस गहरे जुड़ाव में आपका बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। श्री लक्ष्मण के पात्र में आप आज भी हम सबके दिलों पर राज करते हैं।
ऐसे में आपसे इतना स्नेहभरा फीडबैक मिलना केवल मेरे लिए ही नहीं, हमारी पूरी टीम के लिए बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। मैं बहुत खुश हूं कि आपने फिल्म देखी और आपको पसंद आई। सुनील जी, आपके और हमारे प्रयासों के केंद्र में एक ही भाव है श्री राम के नाम को जन-जन तक, मन-मन तक पहुंचाना।
यही उद्देश्य तब भी था और यही आज भी है। तहे दिल से आपका धन्यवाद, सुनील जी। आपका स्नेह और आशीर्वाद यूं ही बना रहे।
जय श्री राम। आपको बता दें कि दीवाली के खास अवसर को मद्देनजर रखते हुए फिल्म रामायणम् को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। इस फिल्म को लेकर जैसे रिव्यू और रिएक्शंस सामने आ रहे हैं, उस आधार पर ये एक मस्ट वॉच मूवी है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं