गुरुवार, 05 नवंबर 2026 02:16 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 26°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 9,249 व्यूज

Sapna Choudhary Harassment: जेल में सपना चौधरी ने कैदियों के लिए किए डांस शोज, कोर्ट में खुलेआम हुआ हैरेसमेंट

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 01:08 PM IST
Sapna Choudhary Harassment: जेल में सपना चौधरी ने कैदियों के लिए किए डांस शोज, कोर्ट में खुलेआम हुआ हैरेसमेंट

Sapna Choudhary Jail and Court Harassment: सपना चौधरी अपने जबरदस्त डांस फॉर्म के साथ साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं। सपना अक्सर अपनी स्ट्रगल और करियर के शुरुआती दिनों से लेकर पर्सनल लाइफ से जुड़े तमाम मुद्दों पर खुलकर बात करती दिखाई देती हैं। अब सपना ने कोर्ट में हुए अपने साथ हैरेसमेंट को लेकर खुलकर बात की है।

सपना चौधरी ने एक इंटरव्यू किया है। इस इंटरव्यू के क्लिप्स सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान सपना चौधरी ने बताया कि कोर्ट जैसी जगह पर उन्हें हैरेस किया गया।

ये मामला उन्होंने लखनऊ हाई कोर्ट का बताया है। A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan) सपना चौधरी ने कहा, "कोर्ट बहुत हैरेस करता है, पता है आपको। अगर मैनेजर ने बोला बाहर जाओ तो हम जाएंगे।

अगर मैनेजर ने बोला नहीं जाना तो हम नहीं जाएंगे। एक आर्टिस्ट के लिए तो बहुत ज्यादा। और जब आपने कुछ किया हो और जब आपको जाना पड़े तो बहुत गंदी हैरेसमेंट है क्योंकि मैंने लखनऊ कोर्म में।

मैं बोलूंगी नहीं पर मैंने बहुत कुछ सहा है। बहुत सारी चीजे देखी हैं मैंने। " A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan) सपना चौधरी ने आगे कहा, "आपको हर कोई आपके हिसाब से ट्रीट नहीं कर सकता।

लोगों का लगता है सब कुछ आसान है इसके लिए तो। नहीं हमाके लिए बल्कि ज्यादा टफ है। कभी कभी तो ऐसा होता है कि जज ने नाम देखा और बोला बुलाओ जबकि हमारी जरूरत भी नहीं है लेकिन फिर भी।

" A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan) इसके साथ ही सपना चौधरी ने जेल में कैदियों के लिए डांस शो करने की बात भी कही। सपना चौधरी ने बताया कि साल 2015-2016 में उन्होंने भिवानी जेल में कैदियों के शो किया था। सपना ने बताया कि जेल में कैदी अपने पैसे जमा करते हैं और उनकी मर्जी आर्टिस्ट को बुलाकर उनके लिए शो कराए जाते हैं।

सपना ने खुलासा किया कि और भी कई आर्टिस्ट कैदियों के लिए शोज करते हैं। बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और दिन अपनी एक से बढ़कर एक शानदार लुक की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। सपना चौधरी दो बच्चों की मां बन चुकी हैं और दोनों बेटों की परवरिश पर फोकस कर रही हैं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक्ट्रेस के धर्म। कपड़ों पर मौलाना ने उठाए सवाल, अब नाबालिग से यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार मौलाना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'रामायणम्' को लेकर आया 'जटायु' का संदेश, रिलीज के पहले दिन जनता से की खास अपील

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana में कैकेयी का किरदार निभाकर भावुक हुईं लारा दत्ता, कहा- इतिहास की सबसे गलत समझी जाने वाली महिला

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दूरदर्शन की रामायण के 'लक्ष्मण' ने किया 4000 करोड़ की Ramayana का रिव्यू, रबि दुबे के किरदार पर रखी दो टूक राय

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Jailer 2 OTT Release: थमा नहीं था बॉक्स ऑफिस तूफान कि इस दिन ott पर रिलीज हो रही है जेलर 2

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दीवाली से पहले टल गया Maathrubhumi की रिलीज का संकट, सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी; इस दिन आएगा ट्रेलर?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रामायणम् में दिखी Sunny Deol के हनुमान 'अवतार' की पहली झलक, बुलंद आवाज में गूंजा 'जय श्री राम' का नारा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल