निर्माता नमित मल्होत्रा की फिल्म रामायणम् (Ramayana) की रिलीज के पहले दिन फिल्म से सनी देओल (Sunny Deol) का हनुमान लुक सामने आ गया है। रामायणम् में हनुमान बने सनी देओल (फोटो क्रेडिट- एआई) एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक नीतेश तिवारी और निर्मात मल्होत्रा बहुचर्चित फिल्म रामायणम् (Ramayana) आज से दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है।
फिल्म में रणबीर कपूर के भगवान राम और यश के रावण किरदार की चर्चा हर तरफ हो रही है। लेकिन 3 घंटे से अधिक लंबी इस फिल्म से अभिनेता सनी देओल के हनुमान लुक की पहली झलक ने सभी को सरप्राइज किया है। भगवान हनुमान के किरदार में सनी देओल (Sunny Deol) का लुक काफी दमदार और अद्भुत लग रहा है।
इसका अंदाजा आप खुद उनकी तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। 4000 करोड़ की रामायणम् रिलीज डे को लेकर सिनेमाई गलियारे में चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसका बड़ा कारण फिल्म से सनी देओल का हनुमान लुक भी माना जा रहा है, जिसका एकमात्र झलक ने सिनेमाघरों में धूम मचा दी है।
रामायणम् पार्ट-1 के अंत में पोस्ट क्रेडिट सीन्स के दौरान सनी देओल के हनुमान किरदार का अद्भुत नाजारा पेश किया है। हालांकि, इस दौरान सनी के हनुमान लुक वाले चेहरे को रिवील नहीं किया गया है। उनका कैरेक्टर का बैक पोज और पूरा चित्रण भव्य तरीके से सामने रह गया है।
जैसे ही सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में अपनी बुलंद आवाज में जय श्री राम का नारा लगाते हैं, वैसे ही थिएटर्स में माहौल रोचक हो जाता है। आपको बता दें कि सनी देओल फिल्म रामायणम् पार्ट-2 में हनुमान की भूमिका अदा करते दिखेंगे जिसको लेकर सिनेप्रेमियों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है।
इतना ही नहीं मेकर्स की तरफ से सनी के इस लुक को अब तक रिवील नहीं किया गया था, जबकि फिल्म की पूरी कास्ट और पात्रों की झलक रिलीज से पहले ही पेश की जा चुकी थी। मेकर्स की तरफ से पहले ये एलान किया गया था कि रामायणम् पार्ट-2 को अगले साल यानी 2027 की दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
लेकिन रामायणम् पार्ट-1 की समाप्ति के बाद पोस्ट क्रेडिट सीन में इस बात की जानकारी दी गई है कि रामायणम् का दूसरा भाग साल 2028 की दीवाली पर आएगा। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं