गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 16,757 व्यूज

NDRF ने बचाई SDRF के 10 जवानों की जान, तेलंगाना की उफनती झील में नाव पलटने के बाद हुए थे लापता

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 10:40 AM IST
NDRF ने बचाई SDRF के 10 जवानों की जान, तेलंगाना की उफनती झील में नाव पलटने के बाद हुए थे लापता

तेलंगाना के खम्मम जिले में बेथुपल्ली झील में मछुआरों को बचाने के दौरान SDRF की दो नावें पलट गईं, जिससे 10 जवान लापता हो गए। NDRF ने बचाई SDRF के जवानों की जान (प्रतीकात्मक फोटो/) खम्मम में मछुआरों को बचाते समय SDRF की नाव पलटी। बेथुपल्ली झील में 10 SDRF जवान लापता हो गए।

'मुरासु' चक्रवात के कारण भारी बारिश के बीच घटना। डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के खम्मम जिले में बेथुपल्ली झील में फंसे मछुआरों को बचाने के अभियान के दौरान, स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) के करीब 10 जवान लापता हो गए।

इन सभी जवानों को सुरक्षित बचा लिया गया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, बुधवार शाम ये जवान सथुपल्ली मंडल में स्थित झील में दो नावों के जरिए बचाव अभियान चला रहे थे, तभी नावें पलट गईं। वे झील में फंसे मछुआरों के एक समूह को बचाने के लिए गए थे।

यह झील ओवरफ्लो हो रही थी, जिसके चलते मछुआरों को बचाना काफी मुश्किल हो गया। झील के ओवरफ्लो होने के चलते SDRF के जवानों की नाव भी पलट गई। हालांकि, SDRF के जवान झील के किनारे मौजूद कुछ पेड़ों को पकड़कर लटके रहे।

रात भर चले बचाव अभियान के दौरान NDRF के जवानों ने उन्हें सुरक्षित निकाल लिया है। खम्मम जिले के कलेक्टर दिवाकर टी. एस.

ने को बताया, 'सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है। ' आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे खम्मम जिले में 'मुरासु' चक्रवात के कारण भारी बारिश हो रही है। SDRF के जवानों के लापता होने की खबर मिलते ही खम्मम जिले के कलेक्टर दिवाकर टी.

एस. और अन्य अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे थे और लापता जवानों की तलाश के लिए टीमें तैनात की थीं। तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने इस सफल अभियान के लिए अधिकारियों और बचाव दलों की तारीफ की।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति से मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को घटना की जानकारी दी थी कि उन्होंने जिला कलेक्टर को लापता जवानों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने मुख्य सचिव संजय जाजू को भी स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तेलंगाना में 10 रुपये बनी कंडक्टर की मौत की वजह, चलती बस से महिला ने दिया था धक्का

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'द्रौपदी' के आइटम सॉन्ग पर 'महाभारत', नेपाल में 'पांच पांडव' को लेकर मचा खूब बवाल, सरकार ने रुकवाई स्क्रीनिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayan के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी को पसंद नहीं आया नितेश तिवारी की फिल्म का संगीत! बोले- 'गानों ने निराश। '

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'चिकनी चमेली बैन करो', आंध्र प्रदेश हिंसा के लिए सिनेमा को जिम्मेदार ठहराने पर फूटा Amaal Malik का गुस्सा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'डेब्यू में ही वर्ल्ड कप। ',Ramayana के ग्रैंड रिलीज पर बोले नमित मल्होत्रा, सचिन तेंदुलकर से की खुद की तुलना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तेलंगाना में बड़ा हादसा, मछुआरों को बचाते समय SDRF की दो नाव पलटीं; 10 जवान लापता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Exclusive: 6 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का 'जुड़ी जोड़ी' गाना, 'राम-सिया' के विवाह गीत की कहानी है दिलचस्प

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल