गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 16,368 व्यूज

'द्रौपदी' के आइटम सॉन्ग पर 'महाभारत', नेपाल में 'पांच पांडव' को लेकर मचा खूब बवाल, सरकार ने रुकवाई स्क्रीनिंग

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 10:31 AM IST
'द्रौपदी' के आइटम सॉन्ग पर 'महाभारत', नेपाल में 'पांच पांडव' को लेकर मचा खूब बवाल, सरकार ने रुकवाई स्क्रीनिंग

पांच पांडव पर नेपाल सरकार ने लगाया बैन/ फोटो- इंस्टाग्राम विवादों के कारण रोकी गई पांच पांडव की स्क्रीनिंग फिल्म में 'द्रौपदी' के डांस को लेकर मचा बवाल एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। 6 नवंबर को रिलीज होने वाली नेपाली फिल्म 'पांच पांडव' के मेकर्स को एक बड़ा झटका लगा है।

फिल्म के प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक सदस्य ने दावा किया है कि नेपाल के गृह मंत्री और सूचना मंत्रालय ने सेंसर बोर्ड से क्लियरेंस मिलने के बाद भी विवादित फिल्म 'पांच पांडव' की स्क्रीनिंग को रोकने का आदेश दिया है। क्या है ये पूरा विवाद, नीचे डिटेल में पढ़ें मामला। नेपाली फिल्म 'पांच पांडव' के निर्देशक बसंत निराउला फिल्म की स्क्रीनिंग को रोकने का आदेश काफी शिकायतें मिलने के बाद लिया गया।

बांके के मुख्य जिला अधिकारी दिल कुमार तमांग ने गृह मंत्रालय को खत लिखकर मूवी की रिलीज पर बैन लगाने का अनुरोध किया था। लोगों का कहना था कि महाभारत की प्रमुख पात्र द्रौपदी को बहुत ही गलत तरीके से मूवी में पेश किया गया है। नेपाल में हिंदू महाकाव्य महाभारत के किरदार को गलत अंदाज में पेश करने को लेकर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जरिए फिल्म प्रोड्यूसर्स को मूवी को बैन करने को लेकर इनफॉर्म किया।

नेपाली वेबसाइट 24 आवर्स के मुताबिक, फिल्म पांच पांडव में द्रौपदी का किरदार अदा करने वाली एक्ट्रेस ईवा गिरी ने ''तानियो तानियो' गाने पर एक आइटम डांस किया है। जिसे लेकर धार्मिक समूहो और सोशल मीडिया यूजर्स ने आलोचना की है। उनका मानना है कि ऐसा करना हिंदू मान्यताओं का अनादर करना है।

नेपाल के विश्व हिंदू परिषद ने भी इस पर आपत्ति जताते हुए मूवी के कंटेंट की जांच करने की मांग की है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार ने किसी भी धार्मिक विवाद से बचने के लिए पांच पांडव में द्रौपदी के गाने को लेकर हस्तक्षेप किया है। हालांकि, इस पर अब तक अधिकारियों की तरफ से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इस फिल्म को लेकर फिल्म के निर्देशक बसंत निराउला का कहना है कि ये पांच पांडव के मेकर्स के साथ सरासर अन्याय है, क्योंकि लोगों ने ट्रेलर और छोटी सी वीडियो के आधार पर फिल्म को बैन करने की मांग की है, जो एक गलत चलन है। नेपाली अखबार कांतिपुर से बातचीत में निराउला ने कहा, " लोगों ने अगर ये फिल्म देख ली और उसके बाद उन्हें लगे की महाभारत की द्रौपदी को हमारी फिल्म में गलत तरीके से पेश किया गया है, तो उन्हें ये पूरा अधिकार है कि वह इसका विरोध करे, लेकिन उससे पहले किसी चीज पर बवाल करना बिल्कुल गलत है।

" पांच पांडव 6 नवंबर को रिलीज होगी या नहीं, इसका फैसला प्रोडक्शन टीम के सरकार से बातचीत के बाद ही होगी। मूवी में हरि बंशा आचार्य, जीतू नेपाल, आर्यन सिगडेल, दीपश्री निरौला और ईवा गिरी नजर आ रहे हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तेलंगाना में 10 रुपये बनी कंडक्टर की मौत की वजह, चलती बस से महिला ने दिया था धक्का

मनोरंजन • अखिल भारतीय

NDRF ने बचाई SDRF के 10 जवानों की जान, तेलंगाना की उफनती झील में नाव पलटने के बाद हुए थे लापता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayan के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी को पसंद नहीं आया नितेश तिवारी की फिल्म का संगीत! बोले- 'गानों ने निराश। '

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'चिकनी चमेली बैन करो', आंध्र प्रदेश हिंसा के लिए सिनेमा को जिम्मेदार ठहराने पर फूटा Amaal Malik का गुस्सा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'डेब्यू में ही वर्ल्ड कप। ',Ramayana के ग्रैंड रिलीज पर बोले नमित मल्होत्रा, सचिन तेंदुलकर से की खुद की तुलना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तेलंगाना में बड़ा हादसा, मछुआरों को बचाते समय SDRF की दो नाव पलटीं; 10 जवान लापता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Exclusive: 6 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का 'जुड़ी जोड़ी' गाना, 'राम-सिया' के विवाह गीत की कहानी है दिलचस्प

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल