रामानंद सागर की 'रामायण' के लक्ष्मण, सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के संगीत पर अपनी राय दी है। सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की रामायण पर राय दी ट्रेलर में सुने कुछ गानों से सुनील लहरी हुए निराश संगीत में अयोध्या-मिथिला का स्थानीय स्वाद गायब लगा एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की 'रामायण' (Ramayana) में सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। एक्टर हमेशा से अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं। नितेश तिवारी की 'रामायण' पर भी एक्टर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जो आज दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।
सुनील लहरी ने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, लेकिन उन्हें नितेश तिवारी और उनकी पूरी टीम की काबिलियत पर भरोसा है कि उन्होंने एक 'अच्छी' फिल्म बनाई होगी। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो मैसेज में, सुनील लहरी ने केवल फिल्म के उस संगीत को लेकर शिकायत की, जिसे उन्होंने ट्रेलर में सुना था।
संगीत के बारे में बात करते हुए, सुनील ने कहा, 'मुझे विश्वास है। नितेश जी एक बहुत ही अच्छे निर्देशक हैं, पहले उन्होंने अच्छी फिल्में बनाई है। संगीत बहुत अहम भूमिका निभाता है, एक हिसाब से वो बैकबोन होता है।
इस फिल्म के जो भी संगीत मैंने सुना है, उसमें कुछ गानों ने मुझे थोड़ा सा निराश किया। ' A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri) उन्होंने बताया कि संगीत में अयोध्या और मिथिला के स्थानीय स्वाद को शामिल किया जाना चाहिए था, जो उन्हें गानों में 'गायब' लगा। उन्होंने यह कहकर भी अपना बचाव किया कि वह संगीत के विशेषज्ञ नहीं हैं।
लेकिन उन्होंने एक श्रोता के तौर पर अपनी राय शेयर की है। फिल्म की बड़ी सफलता की कामना करते हुए, सुनील लहरी ने कहा कि इस फिल्म का हिट होना बहुत जरूरी है, क्योंकि कई लोगों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फिल्म का संगीत मशहूर संगीतकार हंस जिमर और ए.
आर. रहमान ने तैयार किया है। संगीत की दुनिया के इन दो दिग्गजों ने पहली बार एक साथ मिलकर इस फिल्म के लिए संगीत और बैकग्राउंड स्कोर तैयार किया है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं