गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 17,146 व्यूज

तेलंगाना में 10 रुपये बनी कंडक्टर की मौत की वजह, चलती बस से महिला ने दिया था धक्का

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 10:34 AM IST
तेलंगाना में 10 रुपये बनी कंडक्टर की मौत की वजह, चलती बस से महिला ने दिया था धक्का

कंडक्टर प्रवलिका की हैदराबाद में मौत, बस से धक्का दिया था। 10 रुपये के विवाद में महिला यात्री ने दिया था धक्का। सरकार ने परिवार को नौकरी, घर और 10 लाख रुपये की सहायता दी।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (TGSRTC) की कंडक्टर गुंडला प्रवलिका की बुधवार को हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। 10 दिन पहले, एक महिला यात्री ने उन्हें चलती बस से धक्का दे दिया था।

भद्राद्री-कोठागुडेम जिले के असवापुरम मंडल में मिट्टागुडेम सेंटर के पास हुई इस घटना में उन्हें गंभीर चोट लगी थी। प्रवलिका की मौत के बाद, असवापुरम पुलिस ने आरोपी बी. मौनिका के खिलाफ दर्ज मामले बदल दिया है।

पहले ये 'हत्या के प्रयास' में दर्ज किया गया था बाद में उसे बदलकर 'हत्या' में तब्दील कर दिया गया है। असवापुरम पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) सीएच यल्लैया ने अंग्रेजी सामाचार वेबसाइट को बताया कि आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और वह अभी भी न्यायिक हिरासत में है।

उन्होंने बताया कि कंडक्टर को बेहतर इलाज देकर बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से उनकी मौत हो गई। पीड़िता अभी अविवाहित थीं। यह घटना 25 अक्टूबर को हुई थी, जब प्रवलिका अपनी ड्यूटी पर थीं और ड्राइवर के.

जंपैया के साथ मनुगुरु और भद्राचलम के बीच बस लेकर जा रही थीं। पुलिस , 10 रुपये को लेकर एक महिला ने झगड़ा शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि बस के किराए के खुले पैसों को लेकर प्रवलिका और मौनिका के बीच तीखी बहस हो गई।

इस बहस के दौरान, मौनिका ने कंडक्टर को कथित तौर पर चलती बस से बाहर धकेल दिया। इससे उसका दाहिना पैर बस के पिछले पहियों के नीचे आ गया। हादसे के बाद 24 वर्षीय कंडक्टर को तुरंत एक पास के ही अस्पताल ले भर्ती कराया गया।

इसके बाद में, बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने प्रवलिका की मौत पर दुख जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया साइट एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति जताई है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार प्रवलिका के परिवार के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें हर संभव मदद देगी। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद, राज्य सरकार ने प्रवलिका की मां को नौकरी, परिवार के लिए 'इंदिरम्मा आवास योजना' के तहत एक घर और 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (एक्स-ग्रेशिया) देने की घोषणा की।

परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर ने बताया कि परिवार को 1 करोड़ रुपये का बीमा कवर भी दिया जाएगा। मंत्री ने उस्मानिया जनरल अस्पताल का दौरा किया, जहां प्रवलिका का पोस्टमार्टम किया गया था। पुलिस , घटना के दिन मौनिका अपने बेटे के साथ मनुगुरु फूल मंडी से बस में चढ़ीं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

NDRF ने बचाई SDRF के 10 जवानों की जान, तेलंगाना की उफनती झील में नाव पलटने के बाद हुए थे लापता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'द्रौपदी' के आइटम सॉन्ग पर 'महाभारत', नेपाल में 'पांच पांडव' को लेकर मचा खूब बवाल, सरकार ने रुकवाई स्क्रीनिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayan के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी को पसंद नहीं आया नितेश तिवारी की फिल्म का संगीत! बोले- 'गानों ने निराश। '

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'चिकनी चमेली बैन करो', आंध्र प्रदेश हिंसा के लिए सिनेमा को जिम्मेदार ठहराने पर फूटा Amaal Malik का गुस्सा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'डेब्यू में ही वर्ल्ड कप। ',Ramayana के ग्रैंड रिलीज पर बोले नमित मल्होत्रा, सचिन तेंदुलकर से की खुद की तुलना

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तेलंगाना में बड़ा हादसा, मछुआरों को बचाते समय SDRF की दो नाव पलटीं; 10 जवान लापता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Exclusive: 6 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का 'जुड़ी जोड़ी' गाना, 'राम-सिया' के विवाह गीत की कहानी है दिलचस्प

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल