गुरुवार, 05 नवंबर 2026 12:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 2,636 व्यूज

रामायणम् में सरप्राइज निकले Raghav Juyal, 'रावण' के पुत्र का दिखा रौद्र रूप; 5 सेकंड के अंदर जीता दिल

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 11:51 AM IST
रामायणम् में सरप्राइज निकले Raghav Juyal, 'रावण' के पुत्र का दिखा रौद्र रूप; 5 सेकंड के अंदर जीता दिल

राघव जुयाल रामायणम् पार्ट 1 में सरप्राइज पैकेज बनकर सामने आए, जहां चंद सेकंड के रोल से ही उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। 'रावण' पुत्र बनकर छाए राघव जुयाल/ फोटो- इंस्टाग्राम राघव जुयाल को रामायणम् में देख खुश हुए फैंस 5 सेकंड के रोल से ही लूटी सोशल मीडिया पर वाहवाही बिना डायलॉग्स के रौद्र रूप से दर्शकों को किया प्रभावित एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।

जिस पल का हर किसी को इंतजार था, वो आ चुका है। नितेश तिवारी की महागाथा रामायणम् (Ramayana Part 1) का पहला पार्ट दीवाली वीक में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। जहां यश ने लंकापति रावण और रणबीर कपूर ने भगवान राम के रूप में दर्शकों से खूब वाहवाही लूटी, तो वहीं इस माइथोलॉजिकल फिल्म में ऑडियंस राघव जुयाल की भूमिका को भी नजरअंदाज नहीं कर पाए।

ये खबर पहले ही सामने आ चुकी थी कि राघव जुयाल (Raghav Juyal) नितेश तिवारी की एपिक सागा फिल्म रामायणम् का हिस्सा हैं। हालांकि, वह मूवी के प्रमोशन में नहीं जुड़े थे, जिसकी वजह से उनके किरदार का अंदाजा लगाना फैंस के लिए बेहद कठिन था। अब राघव जुयाल के किरदार से पर्दा उठ चुका है।

फिल्म में उन्होंने रावण के ज्येष्ठ पुत्र 'मेघनाद' की भूमिका अदा की है। हालांकि, रामायणम् पार्ट 1 में मेघनाद बने राघव जुयाल की सिर्फ एक झलक ही फैंस को देखने को मिली, क्योंकि मूवी में फिल्म के अंत में 'जटायू' जब रावण पुत्र को इंट्रोड्यूज करते हैं, जिसमें उनका रौद्र अंदाज और किरदार की गंभीरता को बखूबी दिखाया गया है।

रामायण पार्ट 1 में अभिनेता की 4 से 5 सेकंड की एक झलक दिखाई दी। रामायणम् पार्ट 1 में बिना किसी डायलॉग्स के राघव जुयाल अपने शानदार हावभाव से दर्शकों का ध्यान खींचने में सफल हुए हैं, ऐसे में लोगों को अब अभिनेता को एक योद्धा के रूप में देखने का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है।

हालांकि, मेघनाद को फुल फ्लेज रोल में देखने राघव जुयाल को देखने के लिए दर्शकों को 2028 तक इंतजार करना पड़ेगा। 4000 करोड़ के बजट में बनी माइथोलॉजिकल फिल्म रामायणम् के पहले पार्ट को समीक्षको से जबरदस्त रिव्यू मिल रहा है। दर्शकों को भी श्रीराम के रूप में रणबीर कपूर काफी पसंद आए।

आपको बता दें कि रामायणम् की एडवांस बुकिंग ग्लोबल स्तर पर 140 करोड़ से ज्यादा हुई है। उम्मीद जताई जा रही है कि भारत में मूवी पांच भाषाओं में 100 करोड़ के पार ही जाएगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

रामायणम् में दिखी Sunny Deol के हनुमान 'अवतार' की पहली झलक, बुलंद आवाज में गूंजा 'जय श्री राम' का नारा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Preeti Jhangiani को बगैर ऑडिशन के मिली थी शाह रुख खान की फिल्म, 26 साल पुरानी ब्लॉकबस्टर पर किया खुलासा

मनोरंजन • अखिल भारतीय

लता मंगेशकर का 53 साल पुराना गाना, अमिताभ-जया ने कर दिया इमोशनल; बंगाली गीत से प्रेरित था संगीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तेलंगाना में 10 रुपये बनी कंडक्टर की मौत की वजह, चलती बस से महिला ने दिया था धक्का

मनोरंजन • अखिल भारतीय

NDRF ने बचाई SDRF के 10 जवानों की जान, तेलंगाना की उफनती झील में नाव पलटने के बाद हुए थे लापता

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'द्रौपदी' के आइटम सॉन्ग पर 'महाभारत', नेपाल में 'पांच पांडव' को लेकर मचा खूब बवाल, सरकार ने रुकवाई स्क्रीनिंग

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayan के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी को पसंद नहीं आया नितेश तिवारी की फिल्म का संगीत! बोले- 'गानों ने निराश। '

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल