Who is Nazriya Nazim: मलयालम एक्ट्रेस नाजरिया नाजिम के कपड़ों और धार्मिक आचरण पर टिप्पणी करने वाले मौलाना मुहम्मद नियास जुहारी एक बार फिर चर्चा में हैं। मौलाना को POCSO एक्ट के तहत दर्ज एक गंभीर मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बाद नाजरिया से जुड़ा पुराना विवाद भी फिर सुर्खियों में आ गया है।
कौन हैं नाजरिया नाजिम? नाजरिया नाजिम मलयालम और तमिल फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर टीवी होस्ट की थी।
इसके बाद फिल्मों में कदम रखा और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। नाजरिया 'बैंगलोर डेज', 'ओम शांति ओशाना', 'नेरम' और 'राजा रानी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
एक्ट्रेस ने साल 2014 में अभिनेता फहद फासिल से शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने कुछ समय फिल्मों से दूरी बनाई, लेकिन बाद में फिर से वापसी की। मौलाना मुहम्मद नियास जुहारी ने कुछ समय पहले नाजरिया के कपड़ों और धार्मिक आचरण को लेकर टिप्पणी की थी।
उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हुई थी। अब मौलाना की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद यह मामला फिर चर्चा में है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद भी आरोपों को अदालत में साबित होना बाकी है।
मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं