आईपीएल 2027 की तैयारियों के बीच फ्रेंचाइजी टीमों में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मिनी ऑक्शन से पहले खिलाड़ी ट्रेड करने को लेकर कई टीमें सक्रिय हैं। इस बीच मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाली एक बड़ी डील अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है।
इस डील में भारतीय टीम के दो बड़े खिलाड़ियों की फ्रेंचाइजी बदलने वाली है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रहे हार्दिक पांड्या और पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के बीच अदला-बदली की चर्चा काफी समय से चल रही थी। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है।
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों फ्रेंचाइजी ने बीसीसीआई के सामने ट्रेड को लेकर अपनी सहमति जमा कर दी है। ऐसे में इस डील के पूरा होने की संभावना काफी बढ़ गई है। हार्दिक-अर्शदीप की ट्रेड डील में क्या-क्या हुआ?
मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स ने ट्रेड प्रक्रिया के तहत जरूरी शुरुआती औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। इस डील में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस छोड़कर पंजाब किंग्स का हिस्सा बनेंगे, जबकि अर्शदीप सिंह पंजाब से मुंबई इंडियंस में शामिल होंगे। इस ट्रेड में हार्दिक पांड्या की तरफ से कुछ समय मांगे जाने के कारण थोड़ी देरी हुई थी।
हालांकि अब उनके पंजाब किंग्स में जाने को लेकर सहमति बन गई है। दोनों खिलाड़ियों ने भी इस ट्रेड के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। इस ट्रेड की एक और खास बात यह है कि इसमें किसी तीसरे खिलाड़ी को शामिल करने की योजना नहीं है।
यानी मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच सीधे हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह की अदला-बदली होगी। पंजाब किंग्स में हार्दिक को नहीं मिलेगी कप्तानी हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में जाने के बाद उनकी भूमिका भी चर्चा का विषय होगी। हार्दिक गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन पंजाब में उन्हें कप्तानी मिलने की संभावना नहीं है।
टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। श्रेयस ने पिछले दो सीजन में टीम का नेतृत्व किया है और उनके नेतृत्व में पंजाब किंग्स 2025 में फाइनल तक पहुंची थी। ऐसे में हार्दिक से बतौर ऑलराउंडर टीम को मजबूत करने की उम्मीद होगी।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं