रविवार, 08 नवंबर 2026 01:07 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 2,244 व्यूज

भारत-पाकिस्तान के कप्तानों ने मिलाया हाथ या नहीं? टॉस पर हुई घटना बनी चर्चा का विषय

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 11:34 AM IST
भारत-पाकिस्तान के कप्तानों ने मिलाया हाथ या नहीं? टॉस पर हुई घटना बनी चर्चा का विषय

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हो और मैदान पर कोई खास चर्चा न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है। दोनों देशों के बीच मुकाबले में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अलावा मैदान पर होने वाली छोटी-छोटी घटनाएं भी सुर्खियां बन जाती हैं। इस बार भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच एशिया कप मुकाबले में ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला।

सीनियर टीमों के बीच शुरू हुआ नो-हैंडशेक ट्रेंड अब जूनियर क्रिकेट में भी जारी है। रविवार को अंडर-19 एशिया कप मुकाबले के टॉस के दौरान भारतीय कप्तान लक्ष्य रायचंदानी ने पाकिस्तानी कप्तान फरहान यूसुफ से हाथ नहीं मिलाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो चर्चा का विषय बन गया है।

टॉस के दौरान लक्ष्य रायचंदानी ने नहीं मिलाया हाथ ओमान के अल अमेरात क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और फरहान यूसुफ मैदान पर पहुंचे। हालांकि इस दौरान दोनों के बीच पारंपरिक तरीके से हाथ मिलाने की औपचारिकता नहीं हुई। सीनियर टीम और महिला टीम के बाद नो हैंडशेक जूनियर टीम में भी अब जारी है।

हालांकि दोनों कप्तानों ने टॉस से जुड़ी बातचीत की, इस घटना ने एक बार फिर भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों में जारी नो-हैंडशेक परंपरा को चर्चा में ला दिया। NO HANDSHAKE DRAMA CONTINUES!🤡- Indian Captain didnt shake hands with Farhan Yousaf. https://t.

co/P7FpjWFGRT सूर्यकुमार यादव ने शुरू किया था यह सिलसिला भारत और पाकिस्तान के बीच नो-हैंडशेक का मामला पिछले साल एशिया कप 2025 के दौरान काफी चर्चा में आया था। भारतीय सीनियर पुरुष टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था। इसके बाद टूर्नामेंट के अन्य मुकाबलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से परहेज किया।

पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले के बाद ऐसा किया गया था। भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमें इस मुकाबले में जीत के साथ उतरी थीं। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की थी।

वहीं पाकिस्तान ने अपने शुरुआती मुकाबले में यूएई को नौ विकेट से शिकस्त दी थी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

रजत पाटीदार ने भारतीय टीम से लिया अपना नाम वापस, BCCI ने नए खिलाड़ी को किया शामिल

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केएल राहुल ने जीता दिल! मैच में मिला महंगा फोन महिला स्टाफ को किया गिफ्ट, वीडियो जमकर वायरल

खेल समाचार • Mumbai

बिना कप्तानी दूसरी टीम में जा रहे हार्दिक पांड्या, डील हो गई लगभग पूरी, मुंबई इंडियंस को क्या मिलेगा?

खेल समाचार • Gwalior

दुष्कर्म पीड़िता के लिए दीपावली की छुट्टी के बावजूद खुला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, 26 सप्ताह का गर्भ समाप्त करने की अनुमति

खेल समाचार • अखिल भारतीय

FSSAI की ताबड़तोड़ छापेमारी से मिलावटखोरों में हड़कंप: 3280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 52 कंपनियों के लाइसेंस रद

खेल समाचार • अखिल भारतीय

लालकृष्ण आडवाणी के 100वें साल में प्रवेश करने पर बीजेपी मुख्यालय में होगा हवन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए भाजपा मनाएगी उत्सव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'पोती की खुशी के लिए करनी पड़ी यह रस्म', वैदिक रीति-रिवाज से शादी पर घिरे DMK महासचिव ने दी सफाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल