भारतीय क्रिकेट में इन दिनों युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के कई मौके मिल रहे हैं। सीनियर टीम के साथ-साथ इंडिया-ए के खिलाड़ी भी आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों में जुटे हैं। इसी बीच एशिया कप से पहले भारतीय टीम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।
इस टूर्नामेंट में भारत को पाकिस्तान-ए के खिलाफ भी मुकाबला खेलना है लेकिन टीम में बड़ा बदलाव हो गया है। एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए चुनी गई इंडिया-ए टीम से रजत पाटीदार बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने रविवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
उनकी जगह एक युवा खिलाड़ी को टीम में शामिल किया गया है। इतना ही नहीं, टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारी भी अब दूसरे खिलाड़ी को सौंप दी गई है। चोटों के कारण रजत पाटीदार ने लिया बड़ा फैसला बीसीसीआई के मुताबिक रजत पाटीदार ने बोर्ड को सूचित किया है कि वह अपनी मौजूदा चोटों से उबरने पर ध्यान दे रहे हैं।
इसी वजह से उन्होंने फिलहाल 50 ओवर के प्रारूप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहने का अनुरोध किया है। उनके इस फैसले के बाद चयन समिति ने उन्हें राइजिंग स्टार्स एशिया कप की इंडिया-ए टीम से वापस ले लिया। पाटीदार को शुरुआत में इस टीम का उपकप्तान बनाया गया था।
हालांकि अब वह टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं होंगे। उनके बाहर होने से टीम के नेतृत्व में भी बदलाव करना पड़ा है। किसे मिला पाटीदार की जगह मौका, रिंकू बने उपकप्तान रजत पाटीदार की जगह दिल्ली के बल्लेबाज आयुष बदोनी को 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है।
वहीं, फिनिशर के तौर पर अपनी पहचान बना चुके रिंकू सिंह को टीम का नया उपकप्तान नियुक्त किया गया है। तिलक वर्मा पहले की तरह टीम की कप्तानी करेंगे। इस टीम में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे विस्फोटक बल्लेबाज भी शामिल हैं।
इनके अलावा प्रभसिमरन सिंह, कुमार कुशाग्र, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अर्शद खान को भी जगह मिली है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं