रविवार, 08 नवंबर 2026 12:22 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 19,088 व्यूज

केएल राहुल ने जीता दिल! मैच में मिला महंगा फोन महिला स्टाफ को किया गिफ्ट, वीडियो जमकर वायरल

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 10:40 AM IST
केएल राहुल ने जीता दिल! मैच में मिला महंगा फोन महिला स्टाफ को किया गिफ्ट, वीडियो जमकर वायरल

क्रिकेट के मैदान पर खिलाड़ियों के प्रदर्शन के अलावा कई बार उनके छोटे-छोटे काम भी लोगों का दिल जीत लेते हैं। ऐसा ही कुछ भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मुकाबले के बाद देखने को मिला। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने कुछ ऐसा किया, जिसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

राहुल ने मैच में मिले अपने इनाम को खुद रखने के बजाय किसी दूसरे को देने का फैसला किया। उनके इस कदम ने वहां मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया। खास बात यह रही कि जिस महिला को राहुल ने अपना इनाम दिया, उन्हें शुरुआत में इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ।

इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला की प्रतिक्रिया ने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया है। वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे के बाद केएल राहुल ने स्टेडियम में काम करने वाली एक महिला स्टाफ सदस्य को अपना मोबाइल फोन गिफ्ट कर दिया। यह वही फोन था, जो उन्हें मुकाबले में इनाम के तौर पर मिला था।

राहुल के इस फैसले से महिला कर्मचारी काफी हैरान रह गईं। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'मैं थोड़ा शॉक्ड हूं। ' महिला की इस प्रतिक्रिया से साफ नजर आया कि उन्हें राहुल से इस तरह के तोहफे की उम्मीद नहीं थी।

केएल राहुल का यह खास अंदाज दूसरे वनडे में उनके प्रदर्शन के बाद देखने को मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को 134 रन पर समेट दिया था। भारत की तरफ से गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा चार विकेट हासिल किए।

राहुल को गेम चेंजर ऑफ़ द मैच के लिए इनाम मिला था। A NICE GESTURE BY KL RAHUL 🥹❤️- He gifted his match winning award, phone after the 2nd ODI. https://t.

co/1kzL6Hcmht डकवर्थ लुईस स्टर्न (डीएलएस) नियम के तहत भारत ने यह मुकाबला चार रन से जीत लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। कीवी टीम 134 पर सिमट गई थी।

भारत ने बारिश तक 7 विकेट पर 113 रन बनाए थे, बाद में गेम शुरू नहीं हुआ और मैच भारत ने जीत लिया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

भारत-पाकिस्तान के कप्तानों ने मिलाया हाथ या नहीं? टॉस पर हुई घटना बनी चर्चा का विषय

खेल समाचार • Mumbai

बिना कप्तानी दूसरी टीम में जा रहे हार्दिक पांड्या, डील हो गई लगभग पूरी, मुंबई इंडियंस को क्या मिलेगा?

खेल समाचार • Gwalior

दुष्कर्म पीड़िता के लिए दीपावली की छुट्टी के बावजूद खुला मध्य प्रदेश हाई कोर्ट, 26 सप्ताह का गर्भ समाप्त करने की अनुमति

खेल समाचार • अखिल भारतीय

FSSAI की ताबड़तोड़ छापेमारी से मिलावटखोरों में हड़कंप: 3280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 52 कंपनियों के लाइसेंस रद

खेल समाचार • अखिल भारतीय

लालकृष्ण आडवाणी के 100वें साल में प्रवेश करने पर बीजेपी मुख्यालय में होगा हवन, स्वास्थ्य और दीर्घायु के लिए भाजपा मनाएगी उत्सव

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'पोती की खुशी के लिए करनी पड़ी यह रस्म', वैदिक रीति-रिवाज से शादी पर घिरे DMK महासचिव ने दी सफाई

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'ईडी सुपर कॉप नहीं, संवैधानिक दायरे में रहकर करे जांच', कर्नाटक हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल