हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जॉनी वॉकर (Johnny Walker) पर 69 साल पहले रफी साहब का एक कल्ट गाना बना था जो आज भी हर कोई गुनगुनाता है। जॉनी वॉकर का सुपरहिट गाना। फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया रफी ने सपोर्टिंग एक्टर के लिए गाया था गाना एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।
हिंदी सिनेमा में दिल टूटने पर गाना बना, प्यार होने पर गाना बना, जुदाई पर गाना बना और यहां तक कि प्रेमी-प्रेमिका को मनाने के लिए भी गाने बनाए गए। मगर एक गाना रोमांस-ब्रेकअप से अलग एक 'सिर दर्द' से जुड़ा है। यह गाना हर घर में खासकर रविवार को जरूर बजता था, वो भी 'चम्पी' करते समय।
यह गाना जॉनी वॉकर (Johnny Walker) पर फिल्माया गया था। फिल्मों में कैरेक्टर आर्टिस्ट के तौर पर नाम कमाने वाले जॉनी पर 69 साल पहले एक ऐसा गाना बना, जिसने म्यूजिक लवर्स के दिलों पर 'चम्पी' कर दी और उनका दिन मजेदार बना दिया। यह गाना सिनेमा के कल्ट क्लासिक गानों में से एक है जो आज मिलेनियल्स और Gen-Z के बीच भी हिट है।
जिस गाने की हम बात कर रहे हैं, वो 1957 में आई फिल्म 'प्यासा' (Pyaasa) का है। इस फिल्म में यूं तो गुरु दत्त, वहीदा रहमान और माला सिन्हा मुख्य भूमिकाओं में थे, लेकिन जॉनी वॉकर ने 'अब्दुल सत्तार' की भूमिका से हर किसी का ध्यान खींच लिया था। यूं तो 'प्यासा' के सभी गाने वहीदा और गुरु पर फिल्माए गए, मगर एक गाना जॉनी पर भी बना।
यह गाना 'सर जो तेरा चकराए या दिल डूबा जाए। ' (Sar Jo Tera Chakraye, Ya Dil Dooba Jaye। ) है।
यह गाना भले ही 69 साल पहले रिलीज हुआ था, लेकिन यह आज भी अमर है। इस गाने को मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) ने गाया था। जॉनी वॉकर के किरदार पर रफी साहब की आवाज एकदम फिट बैठी थी।
गाने के बोल लॉजिकल होने के साथ-साथ सुनने में मजेदार लगते हैं। गाना सिर में मालिश करने वाले शख्स यानी जॉनी वॉकर पर बना है जो हाथ में तेल लेकर सबको पकड़-पकड़कर मालिश करवाने की बात कर रहे हैं। इस गाने के बोल साहिर लुधियानवी ने लिखे थे और म्यूजिक डायरेक्टर एसडी बर्मन थे।
शायद ही आपको पता होगा कि यूं तो गाने के कंपोजर के रूप में क्रेडिट एसडी बर्मन को मिला लेकिन इस गाने की धुन वास्तव में उनके बेटे आरडी बर्मन ने बहुत छोटी सी उम्र में बनाई थी। उन्होंने ब्रिटिश फिल्म हैरी ब्लैक से इंस्पायर्ड होकर इसकी धुन बनाई जिसे बाद में एसडी बर्मन ने 'प्यासा' में इस्तेमाल किया।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं