जावेद अख्तर ने नितेश तिवारी की 'रामायण' के संगीत के हिट न होने पर टिप्पणी की, जबकि उनकी बेटी जोया अख्तर ने फिल्म की तारीफ की है। जावेद अख्तर ने 'रामायण' के संगीत पर अपनी राय दी उनकी बेटी जोया अख्तर ने फिल्म की जमकर तारीफ की अख्तर ने भगवान राम के आदर्शों पर भी बात की एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।
दिग्गज गीतकार और स्क्रीनराइटर लेखक जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने अभी तक नितेश तिवारी की 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' (Ramayana) नहीं देखी है, लेकिन उनकी बेटी जोया अख्तर ने फिल्म की तारीफ की है। 81 वर्षीय जावेद अख्तर ने एक मजेदार बात भी कही कि 'स्वदेश' के उनके गीत आज भी दर्शकों के दिलों को छू लेते हैं, जबकि 'रामायण' के संगीत को वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला है।
जावेद अख्तर 'इंडियन परफॉर्मिंग राइट सोसाइटी' (IPRS) की 'म्यूजिक क्रिएटर रिपोर्ट' के लॉन्च कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां उन्होंने अपने विचार शेयर किए। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी, फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने यह फिल्म देखी है और उन्हें यह पसंद आई है। जावेद अख्तर ने से कहा,'मैंने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है।
मेरी बेटी (जोया) ने इसे देखा है और वह इसकी तारीफ कर रही है। वह बहुत मुश्किल से किसी चीज की तारीफ करती है। मैंने तो उसे कभी अपनी तारीफ करते हुए भी नहीं सुना है।
' VIDEO | Mumbai: “Ram is in the blood of every Indian”, says Veteran lyricist Javed Akhtar. (Full video available on Videos - https://t. co/d8jp61yd2p) https://t.
co/oDeoqOZH1T जावेद अख्तर ने भगवान राम के बारे में अपनी राय रखी। उन्होंने कहा- राम सिर्फ एक व्यक्ति नहीं हैं। राम एक आदर्श हैं, नैतिकता हैं और जीने का एक तरीका हैं।
राम हर भारतीय में और उनके संस्कारों में बसे हैं। जब आप इसे देखते हैं और इसकी तारीफ करते हैं, ये सीधे आपके दिल को छूती है। शायद कल को बहुत सारे लोग मेरी बात से नाराज हों लेकिन राम का सार हर भारतीय के खून में बसता है।
चाहे वो किसी भी धर्म से हो। भले ही उन्हें कभी-कभार एक व्यक्ति के रूप में देखा जाता है, लेकिन उनका महत्व इससे कहीं बढ़कर है। वो जीवन जीने की एक सोच हैं।
रामायण के गाने कुछ दर्शकों को पसंद आए जबकि कुछ ने इसकी आलोचना की। जब जावेद अख्तर से पूछा गया है कि 'रामायण' के गाने हिट क्यों नहीं हुए तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा,'मैं एक अच्छा राइटर हूं, इसलिए मेरी लिखी लाइनें लोगों को छूती हैं। '।
पाठक प्रतिक्रियाएं