डीएमके ने सीएम विजय पर मेकेदातु मुद्दे को फिल्मी बताया। (फाइल फोटो) डीएमके ने सीएम विजय पर मेकेदातु मुद्दे को फिल्मी बताया। विपक्ष ने दिल्ली में मेकेदातु विवाद न उठाने पर विजय को घेरा।
कर्नाटक सीएम शिवकुमार ने बांध बनाने का संकल्प दोहराया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मंगलवार को विपक्षी पार्टी डीएमके ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय मेकेदातु मुद्दे को फिल्मी अंदाज में हैंडल कर रहे हैं।
अभिनेता से मुख्यमंत्री बने विजय को DMK ने साफ चेतावनी दी कि फिल्मों में वे सोलो परफॉर्मेंस दे सकते हैं, लेकिन राज्य की जीवनरेखा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर उन्हें सबको साथ लेकर चलना होगा। DMK के तमिल मुख पत्र 'मुरासोली' में कर्नाटक कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा गया है.
मुखपत्र में पूछा गया कि क्या उन्हें इस मामले (बांध विवाद) पर राजनीति करनी चाहिए जबकि उनके पास ध्यान देने के लिए कई अन्य मुद्दे मौजूद हैं। DMK के अखबार ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के.
शिवकुमार इस तरह बात कर रहे हैं, मानो मेकेदातु बांध बनाना ही उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य हो। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एम. के.
स्टालिन ने मेकेदातु बांध प्रस्ताव के खिलाफ तमिलनाडु को एकजुट रुख रखने के लिए सर्वदलीय बैठक की मांग की है। साथ ही उन्होंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के.
शिवकुमार के उस बयान का विरोध किया है, जिसमें उन्होंने जलाशय बनाने के अपने संकल्प को दोहराया था। मेकेदातु का मुद्दा कोई फिल्म नहीं है। यह एक ऐसा मामला है जो करोड़ों तमिल लोगों के जीवन से जुड़ा हुआ है।
ऐसे गंभीर मुद्दे पर उन्होंने फिल्मों जैसे डायलॉग बोले और छह महीने बर्बाद कर दिए। उन्हें मेकेदातु के मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए और उस पर काम करना चाहिए। फिल्मों में वे भले ही अकेले अभिनय करें, लेकिन एक मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें राज्य के अहम मुद्दों पर सबको साथ लेकर चलना चाहिए।
7 अगस्त को सीएम विजय ने कहा था कि कावेरी मुद्दे पर पड़ोसी राज्य कर्नाटक के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव उन्होंने ही दिया था, क्योंकि उन्हें एक सकारात्मक नतीजे की उम्मीद थी। विजय ने यह भी कहा कि तमिलनाडु के लोगों की खातिर कावेरी मुद्दे पर बातचीत करने की कोशिश में वे अपमान सहने के लिए भी तैयार थे।
उन्होंने कहा, 'मैंने सोचा कि क्यों न पड़ोसी राज्य के साथ बातचीत की जाए, क्योंकि दुश्मन देश भी मुद्दों को सुलझाने के लिए बातचीत करते हैं। ' उन्होंने यह भी जोड़ा कि कावेरी मुद्दे पर या मेकेदातु बांध के खिलाफ लड़ाई में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं