बुधवार, 18 नवंबर 2026 10:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 19°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 16,005 व्यूज

Sona Mahapatra ने Salman Khan की सिंगिंग का उड़ाया मजाक, बोलीं- दो पेग लगाकर हवाई जहाज बनने की बात।

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 09:04 AM IST
Sona Mahapatra ने Salman Khan की सिंगिंग का उड़ाया मजाक, बोलीं- दो पेग लगाकर हवाई जहाज बनने की बात।

सिंगर सोना महापात्रा ने अपने 20 साल के करियर को याद करते हुए सलमान खान पर तंज कसा है। सोना महापात्रा ने सलमान खान के नए गाने पर तंज कसा पुराने विवाद और ऑनलाइन उत्पीड़न का अनुभव साझा किया सफलता की परिभाषा और बॉलीवुड के अवसरों पर सवाल उठाए एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली।

सिंगर सोना मोहपात्रा (Sona Mohapatra) ने एक प्रोफेशनल सिंगर के तौर पर अपने 20 साल के सफर को याद करते हुए सलमान खान पर तंज कसा है। सोशल मीडिया पर अपनी हालिया पोस्ट में, उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार के साथ अपने पुराने विवादों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि सलमान खान की आलोचना करने के बाद उन्हें किस तरह की ऑनलाइन प्रताड़ना झेलनी पड़ी थी।

साथ ही, उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि क्या बॉलीवुड के कुछ मौकों को गंवा देने पर वाकई पछतावा होना चाहिए। सोना मोहपात्रा ने यह भी सवाल किया कि लोग सफलता को ताकतवर लोगों के करीब रहने से क्यों जोड़ते हैं। वीडियो में उन्होंने कहा,'मुझे समझ नहीं आता कि लोग ताकतवर लोगों के आसपास रहने को ही सफलता क्यों मानते हैं।

जैसे कि किसी और के साम्राज्य में कदम रखना, खुद का साम्राज्य बनाने से कहीं बड़ी उपलब्धि हो। ' 2016 में सलमान खान के साथ हुए अपने विवाद को याद किया जब उन्होंने एक्टर की एक टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी। सोना ने फिल्म की शूटिंग की थकान की तुलना एक ऐसी महिला के दर्दनाक अनुभव से कर दी थी, जिसने बहुत बुरा दौर झेला हो।

सोना ने दावा किया कि इसके बाद उन्हें जान से मारने की धमकियां मिलीं, उनकी अश्लील मॉर्फ की गई तस्वीरें फैलाई गईं और उन्हें तथा उनके परिवार को भद्दे मैसेज भेजे गए। 20 years in music. 10 years since I called out Salman Khan.

And now ‘Teri Sexy Beauty’ arrives in a film about our soldiers’ sacrifices! Bollywood, you do write the strangest punchlines. To everyone who mourned my lost career… save your condolences, I continue to have a gr8 1:)) https://t. co/5PTZ5WiKjQ वीडियो के कैप्शन में भी सोना महापात्रा ने सलमान खान पर सीधा हमला बोला।

उन्होंने लिखा,'वह बॉलीवुड करियर जिसे खोने का मुझे अफसोस होना चाहिए था। सलमान खान, आपने फिर से खुद को पीछे छोड़ दिया है। ' उन्होंने सलमान के हालिया गाने पर भी तंज कसा और कहा कि उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में किसी चांस के पीछे भागने के बजाय अपनी खुद की एक अलग म्यूजिकल पहचान बनाने का कोई पछतावा नहीं है।

गाने के बोल पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा,'मिस्टर खान का यह नया 'मास्टरपीस' एक ऐसी फिल्म से है जो कथित तौर पर हमारे सैनिकों के बलिदान से प्रेरित है और हमारे सुपरस्टार यहां दो पेग पीने और हवाई जहाज बन जाने के बारे में गा रहे हैं। ' यह पोस्ट तब आई है जब सलमान ने अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का गाना 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' रिलीज किया है।

इसमें उनके साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana के गाने क्यों नहीं हुए हिट? जावेद अख्तर ने दिया जवाब, बोले- मैं अच्छा राइटर हूं, मेरी लिखी लाइनें।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

3 दिन में 30 गाने का रिकॉर्ड, वो सिंगर जिन्होंने एक सूफी गीत से जीता हिंदुस्तान-पाकिस्तान और बांग्लादेश का दिल

मनोरंजन • अखिल भारतीय

दिल डूबे या सिर चकराये। Johnny Walker का गाना सुन भूल जाएंगे 'चम्पी', रफी साहब की आवाज करती है जादू

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'धुरंधर' के 8 गानों को पछाड़ Grammy की रेस में शामिल हुआ तमिल सॉन्ग Varuvaaiy, भारत के एकमात्र गीत को मिला नॉमिनेशन

मनोरंजन • अखिल भारतीय

1400 करोड़ी Ramayana का नया गाना रिलीज, आंखें बंद करते ही अलग दुनिया में ले जाएगा 'रघुनंदन' का भक्ति गीत

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Bhojpuri Song: भोजपुरी स्टार ने सनी लियोनी को बाहों में भरकर किया जबरदस्त रोमांस, देखें गाने का फुल वीडियो

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'हम अच्छे दोस्त हैं। ', तमिलनाडु के साथ बांध विवाद के बीच स्टालिन को लेकर बोले शिवकुमार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल