रविवार, 29 नवंबर 2026 03:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 9,146 व्यूज

150 साल बाद आया ऐतिहासिक पल, तमिलनाडु में दीपथून स्थल पर ही जला दीपक; भावुक हो गए श्रद्धालु

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 02:00 AM IST
150 साल बाद आया ऐतिहासिक पल, तमिलनाडु में दीपथून स्थल पर ही जला दीपक; भावुक हो गए श्रद्धालु

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शाम पांच बजे जैसे ही दीप प्रज्वलित किया गया, पत्थर के इस स्तंभ पर दीप जलाने का अधिकार पाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे श्रद्धालु और हिंदू संगठनों के सदस्य भावुक हो गए। 150 साल बाद आया ऐतिहासिक पल, तमिलनाडु में दीपथून स्थल पर ही जला दीपक तमिलनाडु में तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर पत्थर के स्तंभ पर प्रज्वलित किया गया कार्तिगई दीपम सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाई कोर्ट के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की मौजूदगी में हुआ आयोजन हिंदू संगठनों के लिए ऐतिहासिक और भावुक करने वाला क्षण, भगवान मुरुगन की जय के नारे गूंजे ।

सनातन के लिए शनिवार ऐतिहासिक और भावुक कर देने वाला दिन रहा। आखिर हो भी क्यों न, 150 से अधिक वर्षों में पहली बार तमिलनाडु के मदुरै में स्थित धार्मिक स्थल तिरुपरंकुंद्रम की पहाड़ी पर "दीपथून" के ऊपर कार्तिगई दीपम जो जलाया गया। हजारों लोग इसके गवाह बने।

वहां भगवान मुरुगन की जय के नारे गूंज उठे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शाम पांच बजे जैसे ही दीप प्रज्वलित किया गया, पत्थर के इस स्तंभ पर दीप जलाने का अधिकार पाने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे श्रद्धालु और हिंदू संगठनों के सदस्य भावुक हो गए। "महा दीपम" जलते ही कुछ श्रद्धालुओं की आंखों में अश्रु धारा बह निकली, काफी श्रद्धालुओं ने फूल बरसाए।

शंख और पारंपरिक वाद्ययंत्र बजाए, मंत्रोच्चार किया। यही नहीं, खुशी जाहिर करते हुए कुछ श्रद्धालुओं ने अपने ऊपरी अंगवस्त्रम भी हवा में लहराए। इस दौरान आतिशबाजी भी की गई।

ब्रिटिश शासन के दौरान 1862 और 1912 में किए गए प्रयासों सहित पहले की कोशिशें नाकाम रहने के बाद पहली बार इस स्थान पर दीपम जलाया गया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि 19वीं सदी के मध्य से पहले पहाड़ी के ऊपरी हिस्से में दीप जलाने की कोशिश हुई थी या वहां दीप जलाया गया था।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त किए गए हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस वी. पार्थिबन की मौजूदगी में शनिवार को "दीपथून" पर प्रज्वलित किया गया।

मिट्टी के बड़े दीपक में 30 किलोग्राम घी और पांच किलो कपूर डाला गया था और इसमें करीब 50 मीटर लंबी सूती बाती बनाई गई थी। सीआरपीएफ के आईजी विक्रम ने बताया कि दीपथून के पास आम लोगों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई थी और समारोह में चुनिंदा लोग थे। हालांकि पहाड़ी की तलहटी में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे और इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बने।

लोग पास के फ्लाईओवर, घरों और ऊंची इमारतों की छतों तक पर खड़े हुए थे। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश के बावजूद तिरुपरंकुंद्रम में दीपथून पर 24 नवंबर यानी मंगलवार को दीपक नहीं जलाए जाने पर शुक्रवार को गहरी नाराजगी जताते हुए तमिलनाडु के मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों को अवमानना नोटिस जारी किया था।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

त्रिपुरा में बीएसएफ चौकी के पास बने चार अवैध मकान ध्वस्त, कुछ दिन पहले दिया गया था नोटिस

देश • अखिल भारतीय

राजनाथ सिंह ने महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक निर्णय, बोले- जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने में मिलेगी मदद

देश • अखिल भारतीय

सभी सरकारों ने इस्तेमाल किया अनुच्छेद 356, इंदिरा गांधी के काल में सबसे ज्यादा

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में आतंकी साजिश के पीछे म्यांमार के संगठनों का हाथ? NIA की जांच में हथियार-फंडिंग के बड़े खुलासे

देश • अखिल भारतीय

1963 का वह डर जिसने दक्षिण के दलों को परिसीमन पर किया राजी, कैसे तय होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें?

देश • अखिल भारतीय

सिक्किम में ई-कोर्ट परियोजना में घोटाला, जिला जज और हाईकोर्ट अधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा

देश • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल