रविवार, 29 नवंबर 2026 03:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 8,757 व्यूज

राजनाथ सिंह ने महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक निर्णय, बोले- जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने में मिलेगी मदद

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 02:00 AM IST
राजनाथ सिंह ने महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक निर्णय, बोले- जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने में मिलेगी मदद

एक्स पर एक पोस्ट में राजनाथ सिंह ने इस फैसले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया और विधायी निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर इसके महत्व को रेखांकित किया। राजनाथ सिंह ने महिला आरक्षण को बताया ऐतिहासिक निर्णय (फोटो- एक्स) राजनाथ सिंह बोले जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी राजनाथ सिंह ने कहा कि लोकतंत्र को समावेशी बनाने वाला कदम ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 132वें संविधान संशोधन विधेयक को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी को ‘ऐतिहासिक निर्णय’ बताया है। उन्होंने कहा कि इस कदम से भारतीय लोकतंत्र को अधिक समावेशी बनाने और जनप्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने में मदद मिलेगी। 132वें संविधान संशोधन विधेयक का उद्देश्य महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता सुगम बनाना है।

एक्स पर एक पोस्ट में राजनाथ सिंह ने इस फैसले का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को दिया और विधायी निकायों में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने पर इसके महत्व को रेखांकित किया। रक्षा मंत्री ने कहा-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से 132वें संविधान संशोधन विधेयक को मंजूरी दिया जाना एक ऐतिहासिक निर्णय है।

इस कानून के संभावित प्रभाव का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए प्रस्तावित आरक्षण से लोकतांत्रिक भागीदारी और शासन व्यवस्था मजबूत होगी। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का प्रविधान विधायी संस्थाओं में उनकी भागीदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

त्रिपुरा में बीएसएफ चौकी के पास बने चार अवैध मकान ध्वस्त, कुछ दिन पहले दिया गया था नोटिस

देश • अखिल भारतीय

150 साल बाद आया ऐतिहासिक पल, तमिलनाडु में दीपथून स्थल पर ही जला दीपक; भावुक हो गए श्रद्धालु

देश • अखिल भारतीय

सभी सरकारों ने इस्तेमाल किया अनुच्छेद 356, इंदिरा गांधी के काल में सबसे ज्यादा

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर में आतंकी साजिश के पीछे म्यांमार के संगठनों का हाथ? NIA की जांच में हथियार-फंडिंग के बड़े खुलासे

देश • अखिल भारतीय

1963 का वह डर जिसने दक्षिण के दलों को परिसीमन पर किया राजी, कैसे तय होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें?

देश • अखिल भारतीय

सिक्किम में ई-कोर्ट परियोजना में घोटाला, जिला जज और हाईकोर्ट अधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस का छापा

देश • अखिल भारतीय

परिसीमन बिल पर DMK ने किया केंद्र को समर्थन देने का एलान, स्टालिन बोले- तमिलनाडु के लिए बड़ी जीत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल