केंद्र की लगभग सभी सरकारों ने राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए इस प्रविधान का उपयोग किया है, लेकिन सबसे अधिक बार इसका प्रयोग पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में देखा गया। सभी सरकारों ने इस्तेमाल किया अनुच्छेद 356 (फाइल फोटो) अकेले इंदिरा गांधी के शासनकाल में अनुच्छेद 356 50 बार इस्तेमाल किया गया कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने बाद में हस्तक्षेप भी किया डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
जिस अनुच्छेद 356 को डॉ. बी. आर.
आंबेडकर ने संविधान का एक 'मृत पत्र' (निष्क्रिय प्रविधान) माना था, उसका 1951 से लेकर अब तक 135 बार इस्तेमाल हो चुका है। और द ट्रिब्यून के विश्लेषणों के मुताबिक, केंद्र की लगभग सभी सरकारों ने राज्यों में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए इस प्रविधान का उपयोग किया है, लेकिन सबसे अधिक बार इसका प्रयोग पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के शासनकाल में देखा गया।
एक विश्लेषण , कांग्रेस सरकारों ने सत्ता में रहते हुए लगभग 90 बार (कुल का करीब दो-तिहाई) इस प्रविधान का इस्तेमाल किया। अकेले इंदिरा गांधी के शासनकाल में यह संख्या 50 पहुंच गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अखबारों में प्रकाशित एक लेख में (कांग्रेस का नाम लिए बिना) आरोप लगाया कि उनके शासनकाल में संविधान को कमजोर किया गया और चुनी हुई राज्य सरकारों को बर्खास्त करने के लिए अनुच्छेद 356 के बार-बार दुरुपयोग को एक और चिंताजनक अध्याय बताया।
केरल में 1959 में ईएमएस नंबूदरीपाद की कम्युनिस्ट सरकार बर्खास्त करने से लेकर आपातकाल के दौरान तमिलनाडु, 1980 में नौ राज्यों, बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद भाजपा शासित राज्यों और बाद के कई मामलों में राजनीतिक कारणों से इस प्रावधान का इस्तेमाल हुआ। कई मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने बाद में हस्तक्षेप भी किया।
मोदी सरकार में महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश, उत्तराखंड में राजनीतिक अस्थिरता और मणिपुर में जातीय संघर्ष के बाद मुख्यमंत्री के इस्तीफे जैसे कारण बताए गए। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं