गुरुवार, 26 नवंबर 2026 02:39 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 7,400 व्यूज

iPhone का AirDrop कैसे बड़ी-बड़ी फाइल्स कुछ मिनटों में भेज देता है? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

DARSH NEWS डेस्क • 25 Nov 2026, 09:45 AM IST
iPhone का AirDrop कैसे बड़ी-बड़ी फाइल्स कुछ मिनटों में भेज देता है? जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

एप्पल का AirDrop फीचर iPhone, iPad और Mac पर बड़ी फाइलों को बिना इंटरनेट के तेजी से साझा करता है। यह ब्लूटूथ और Wi-Fi Direct जैसी पीयर-टू-पीयर वायरलेस टेक्नोलॉजी का उपयोग करके फाइल ट्रांसफर को आसान बनाता है। iPhone का AirDrop कैसे बड़ी-बड़ी फाइल्स कुछ मिनटों में भेज देता है?

जानिए इसके पीछे की टेक्नोलॉजी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ऐसा देखा गया है कि एप्पल के iPhone में मिलने वाला AirDrop फीचर बड़ी-बड़ी फाइल्स शेयर करना काफी ज्यादा आसान बना देता है। इसकी हेल्प से यूजर्स फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और दूसरी फाइल्स को कुछ ही मिनटों में किसी भी दूसरे iPhone, iPad या Mac पर सेंड कर सकते हैं।

खास बात ये है कि इसके लिए न तो मोबाइल डेटा ऑन रखने की जरूरत है और न ही इसके लिए Wifi कनेक्शन की जरूरत है। ऐसे में सवाल ये है कि फिर AirDrop इतनी तेजी से फाइल्स कैसे ट्रांसफर करता है? दरअसल, AirDrop के इतनी फास्ट काम करने के पीछे एप्पल की खास वायरलेस टेक्नोलॉजी है।

इसमें न सिर्फ ब्लूटूथ का इस्तेमाल होता है बल्कि ये टेक्नोलॉजी Wi-Fi का भी यूज करती है। दोनों टेक्नोलॉजी मिलकर फाइल ट्रांसफर प्रोसेस को आसान और फास्ट बनाती हैं। चलिए पहले जानते हैं कि AirDrop कैसे काम करता है ।

इसे आसान शब्दों में स्मझें तो जब आप अपने iPhone में AirDrop को ऑन करते हैं, तो सबसे पहले ये ब्लूटूथ की हेल्प से आसपास मौजूद एप्पल डिवाइस को सर्च करता है। ब्लूटूथ का काम दोनों डिवाइस के बीच कनेक्शन सेट करने का और एक-दूसरे की पहचान करने में हेल्प करने का होता है।

फाइल ट्रांसफर करने के लिए इसके बाद AirDrop Wi-Fi का यूज करता है। ये Wi-Fi Direct जैसी पीयर-टू-पीयर वायरलेस टेक्नोलॉजी के जरिए दोनों डिवाइस के बीच सीधा कनेक्शन बना लेता है। ऐसा करने से फाइल को किसी इंटरनेट सर्वर पर भी अपलोड नहीं करना पड़ता और डेटा सीधे एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस पर चला जाता है।

AirDrop की सबसे खास बात यही है कि इससे आप फाइल ट्रांसफर बिना किसी मोबाइल नेटवर्क या किसी बाहरी Wi-Fi राउटर के बिना भी कर सकते हैं। इस टेक्नोलॉजी में दोनों डिवाइस के बीच सीधा वायरलेस कनेक्शन बन जाता है। यही कारण है कि इंटरनेट उपलब्ध न होने पर भी फाइल शेयरिंग हो जाती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000 mAh बैटरी वाला Realme का नया 5G फोन, 144Hz AMOLED डिस्प्ले और 65W चार्जिंग भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OPPO F35 Series Review: अब ग्रुप सेल्फी में कोई नहीं रहेगा फ्रेम से बाहर, 50MP कैमरे के साथ मिलती है दमदार बैटरी और शानदार मजबूती

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500 mAh बैटरी वाले Motorola के 5G फोन पर डिस्काउंट, 50MP के तीन कैमरे और MediaTek प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

लॉन्च से पहले Google Play Store पर डाउनलोड के लिए आया BGMI Air, कंपनी ने शुरू की टेस्टिंग

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Jio का 56 दिन वाला प्लान: डेली 2GB हाई-स्पीड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ JioHotstar भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

WhatsApp में आया कमाल का फीचर, फोन बंद होने पर भी पहुंचेगा मैसेज, जानिए कैसे

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Airtel के सस्ते रिचार्ज प्लान, बिना डेटा के अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस, कीमत सिर्फ 185 रुपये से शुरू

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Ai+ Nova 2 Power Review: कैसा है 16,999 रुपये वाला फोन? 5 पॉइंट्स में समझें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल