भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला भी बारिश से प्रभावित हो गया है। सीरीज के पिछले मुकाबलों में भी मौसम ने खेल का मजा किरकिरा किया था और अब तीसरे मुकाबले में भी बारिश ने अपना असर दिखाया है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए मैदान पर उतरने से पहले ही चुनौती बढ़ गई है।
मैच शुरू होने से पहले हुई तेज बारिश के कारण मुकाबले के ओवर घटाने पड़े। इसके बाद अधिकारियों ने दोनों टीमों के बीच 40-40 ओवर का मैच कराने का फैसला किया। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।
यानी न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। टॉस होने के बाद भी मौसम ने राहत नहीं दी। दोनों टीमों के खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार थे और मैदान पर उतरने की तैयारी की, लेकिन दोबारा बारिश होने से खेल शुरू होने में और देरी हो गई।
इस कारण दर्शकों को मैच के आगाज के लिए इंतजार करना पड़ा। बारिश के कारण मुकाबला 50 की जगह 40 ओवर का होने से खेलने की शर्तों में भी बदलाव किया गया है। नए नियमों , कोई भी गेंदबाज इस मैच में अधिकतम 8 ओवर ही गेंदबाजी कर सकेगा।
इससे कप्तानों को अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना होगा। 40 ओवर के मुकाबले के लिए पावरप्ले की व्यवस्था भी बदल दी गई है। पहले पावरप्ले में 8 ओवर होंगे, जबकि दूसरा पावरप्ले 9वें से 32वें ओवर तक चलेगा।
तीसरा पावरप्ले पारी के आखिरी आठ ओवर यानी 33वें से 40वें ओवर तक होगा। न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, टिम सीफर्ट, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर। भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं