मंगलवार, 10 नवंबर 2026 12:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 17°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 9,167 व्यूज

'कोई भी ताकत जागरुक नागरिक को डरा नहीं सकती', पूर्व CDS ने भारत के लिए दी वैचारिक युद्ध की चेतावनी

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 11:27 PM IST
'कोई भी ताकत जागरुक नागरिक को डरा नहीं सकती', पूर्व CDS ने भारत के लिए दी वैचारिक युद्ध की चेतावनी

कॉग्निटिव वारफेयर, डीपफेक भारत की सुरक्षा के नए खतरे। रणनीतिक सोच को राष्ट्रीय शिक्षा का हिस्सा बनाना आवश्यक। जागरूक नागरिक ही देश की सुरक्षा की सबसे बड़ी ताकत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने चेतावनी दी है कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के सामने चुनौतियां अब केवल पारंपरिक सैन्य खतरों तक सीमित नहीं रह गई हैं। कॉग्निटिव वारफेयर (मानसिक या वैचारिक युद्ध) के नए हथियारों के रूप में डीपफेक, सूचनाओं में हेरफेर और इन्फ्लुएंस ऑपरेशंस सामने आ रहे हैं।

उन्होंने रणनीतिक सोच को देश की शिक्षा प्रणाली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया है। उनका तर्क है कि राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने में विश्वविद्यालयों, नागरिकों और पूरे समाज को बड़ी भूमिका निभानी चाहिए। समाचार एजेंसी , 3 नवंबर को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में भारत की रणनीतिक संस्कृति और राष्ट्रीय सुरक्षा विषय पर उद्घाटन व्याख्यान देते हुए चौहान ने ये बातें कहीं।

उन्होंने जोर देकर कहा कि रणनीतिक जागरूकता केवल सशस्त्र बलों और सरकारी संस्थानों तक ही सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि इसे भारत के व्यापक राष्ट्रीय शिक्षा ढांचे का हिस्सा बनाया जाना चाहिए। चौहान ने कहा, "सबसे पहला काम रणनीतिक सोच को राष्ट्रीय शिक्षा का हिस्सा बनाना है।

" युद्ध के बदलते स्वरूप पर बोलते हुए पूर्व सीडीएस ने कॉग्निटिव वारफेयर (संज्ञानात्मक युद्ध) को एक उभरते हुए खतरे के रूप में चिह्नित किया। उन्होंने बताया कि किस तरह डीपफेक, हेरफेर की गई जानकारी, प्रभाव डालने वाले अभियानों और सोशल मीडिया का इस्तेमाल जनधारणा को बदलने और समाजों को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के अभियान तथ्यों की पुष्टि होने से पहले ही जनमत को प्रभावित करके समाज में विभाजन पैदा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनौती को केवल नैरेटिव की लड़ाई या जनसंपर्क की कवायद नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने कहा, "कॉग्निटिव वारफेयर सिर्फ नैरेटिव की लड़ाई या जनसंपर्क की कवायद नहीं है।

इसे समझना नेशनल रेजिलिएंस तैयार करने का एक अहम हिस्सा होना चाहिए। " पूर्व सीडीएस ने विश्वविद्यालयों और सैन्य युद्ध कॉलेजों के बीच मजबूत संबंध बनाने का भी आह्वान किया। उन्होंने तर्क दिया कि भारतीय राजनीतिक चिंतन, शासन-कला, सैन्य इतिहास, कूटनीति, प्रौद्योगिकी और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे विषयों को शैक्षणिक चर्चाओं का हिस्सा बनाया जाना चाहिए।

पूर्व सीडीएस चौहान की ये बातें राष्ट्रीय सुरक्षा की व्यापक होती परिभाषा को दर्शाती हैं, जो अब केवल क्षेत्रीय रक्षा या सैन्य तैयारियों तक सीमित नहीं रह गई है। भू-राजनीतिक दबाव के साधन के रूप में सूचना, तकनीक और आर्थिक निर्भरता का बढ़ता इस्तेमाल, किसी देश की मजबूती के लिए सामाजिक जागरूकता को एक अहम हिस्सा बना चुका है।

नागरिकों की भूमिका पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा इस बात पर निर्भर करती है कि देश की जनता जागरूक हो और उभरते खतरों को पहचानने में सक्षम हो। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'500 रुपये के नोट बंद हों', भ्रष्टाचार रोकने के लिए सीएम चंद्रबाबू नायडू की बड़ी मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'रिफाइनरी लगाओ और क्रूड ऑयल ले जाओ'; गुयाना का भारत को बड़ा ऑफर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब लीक नहीं होंगे पेपर? NTA की नई पहल, परीक्षा से पहले तैयार होंगे प्रश्न; सेना के रिटायर्ड अधिकारी करेंगे निगरानी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए बदला लेने की रणनीति', जयराम रमेश ने केंद्र पर साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टेस्ट डेब्यू में ही इस 20 साल के पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तेजतर्रार अर्धशतक से दुनिया को चौंकाया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने और शांति प्रयासों पर हुई चर्चा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इजरायल-अमेरिका के डर से रूस से S-400 चाहता है ईरान, यूक्रेन युद्ध की वजह से फंसा पेच; मॉस्को के पास गुंजाइश कम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल