पाकिस्तान क्रिकेट को एक नया युवा बल्लेबाज मिला है, जिसने अपने पहले ही टेस्ट मैच में आक्रामक अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया। श्रीलंका के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे पहले टेस्ट में 20 साल के तैयब आरिफ ने ऐसी बल्लेबाजी की कि पाकिस्तानी क्रिकेट में अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया।
तैयब को इस मुकाबले में टेस्ट डेब्यू का मौका मिला था। उन्होंने बतौर ओपनर मैदान पर उतरते हुए श्रीलंकाई गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी की और अपनी पहली ही टेस्ट पारी में अर्धशतक जड़ दिया। तैयब आरिफ ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
वह 51 गेंदों में 57 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी में 9 चौके और एक छक्का शामिल रहा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 111.
76 का रहा। इस प्रदर्शन के साथ तैयब टेस्ट डेब्यू की पहली पारी में पाकिस्तान के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। हालांकि टेस्ट डेब्यू में पाकिस्तान की ओर से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अभी रजाउल्लाह के नाम है।
उन्होंने सितंबर 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 43 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की थी। इस तरह तैयब डेब्यू टेस्ट में कुल मिलाकर दूसरे सबसे तेज पाकिस्तानी अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। तैयब ने अपनी पारी के दौरान दूसरे ओपनर अजान अवैस के साथ मिलकर पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई।
दोनों ने पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े। अजान ने 50 गेंदों में 30 रन बनाए, जिसमें सात चौके शामिल रहे। रावलपिंडी टेस्ट के पहले दिन खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी रोकना पड़ा।
दिन का खेल समाप्त होने तक पाकिस्तान ने 67. 2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 281 रन बना लिए थे। सऊद शकील 57 रन बनाकर नाबाद थे, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी घोरी 7 रन पर खेल रहे थे।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं