सोमवार, 09 नवंबर 2026 09:03 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 18,231 व्यूज

'दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए बदला लेने की रणनीति', जयराम रमेश ने केंद्र पर साधा निशाना

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 08:14 PM IST
'दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए बदला लेने की रणनीति', जयराम रमेश ने केंद्र पर साधा निशाना

मानसून सत्र के सत्रावसान में 88 दिन की देरी का आरोप जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया है कि संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद 88 दिन बीत जाने के बावजूद उसका सत्रावसान न होने का एक नया रिकार्ड बन गया है।

'एक्स' पर एक पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि यह देरी परिसीमन विधेयक के लिए लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत को 'प्रभावी ढंग से साधने या हेरफेर करने' के लिए की जा रही है। उन्होंने संसद की नियमावली का हवाला देते हुए कहा कि सामान्यतः यह अंतराल दो से चार दिन का होता है, और पहले अधिकतम अंतराल 28 दिन का रहा है।

उन्होंने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू के उस पत्र का भी जिक्र किया जिसमें 2008 में मानसून सत्र के दौरान 87 दिनों तक सत्रावसान न होने का उल्लेख था, जिसे तब सभी दलों की सहमति से किया गया था। जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर परिसीमन पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग के बावजूद कोई बैठक नहीं बुलाई गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'रिफाइनरी लगाओ और क्रूड ऑयल ले जाओ'; गुयाना का भारत को बड़ा ऑफर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब लीक नहीं होंगे पेपर? NTA की नई पहल, परीक्षा से पहले तैयार होंगे प्रश्न; सेना के रिटायर्ड अधिकारी करेंगे निगरानी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टेस्ट डेब्यू में ही इस 20 साल के पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तेजतर्रार अर्धशतक से दुनिया को चौंकाया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने और शांति प्रयासों पर हुई चर्चा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इजरायल-अमेरिका के डर से रूस से S-400 चाहता है ईरान, यूक्रेन युद्ध की वजह से फंसा पेच; मॉस्को के पास गुंजाइश कम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वेस्टइंडीज-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद WTC तालिका में बदलाव? क्या है टीम इंडिया की पोजीशन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बंगाल में भाजपा का 70 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य, सीएम शुभेंदु ने बताई पूरी रणनीति

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल