सोमवार, 09 नवंबर 2026 09:04 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 15,508 व्यूज

इजरायल-अमेरिका के डर से रूस से S-400 चाहता है ईरान, यूक्रेन युद्ध की वजह से फंसा पेच; मॉस्को के पास गुंजाइश कम

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 07:59 PM IST
इजरायल-अमेरिका के डर से रूस से S-400 चाहता है ईरान, यूक्रेन युद्ध की वजह से फंसा पेच; मॉस्को के पास गुंजाइश कम

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में नई दिल्ली। रूस और ईरान के बीच भले ही सैन्य साझेदारी बढ़ रही है, लेकिन तेहरान की रक्षा संबंधी मांगों को पूरा करने के लिए मॉस्को के पास बहुत कम गुंजाइश है। इसकी प्रमुख वजह यह है कि वह खुद युद्ध में उलझा हुआ है।

उसने फरवरी, 2022 में यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान शुरू किया था, जो अब भी जारी है। यूक्रेन युद्ध में उसे खुद रक्षा प्रणालियों की जरूरत पड़ रही है। ईरान अमेरिका-इजरायल के हमलों से अपनी रक्षा मजबूत करने के लिए विशेष रूप से रूस से एस-400 का सुरक्षा कवच चाहता है।

रूस की यह उन्नत वायु रक्षा प्रणाली भारत के पास पहले से मौजूद है, जिसने पिछले साल आपरेशन सिंदूर के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तेहरान को अब भी रूस से एस-400 प्रणाली मिलने की उम्मीद है। ऐसी खबर है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने देश की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव मोहसिन रेजई को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए एक निजी संदेश के साथ पांच नवंबर को मॉस्को भेजा था।

इसमें तेहरान की प्रमुख मांगों में वायु रक्षा प्रणाली भी शामिल थी। ईरान के सरकारी मीडिया और रूस के राष्ट्रपति भवन क्रेमलिन ने इस यात्रा की पुष्टि की है। हालांकि एस-400 की आपूर्ति के संबंध में किसी समझौते की घोषणा नहीं हुई है।

यह समझौता भले अनिश्चित बना हुआ है, लेकिन रूस ने अन्य हथियारों और रक्षा उपकरणों के जरिये ईरान के साथ सैन्य सहयोग बढ़ाना जारी रखा है। इस कारण रूसी वायु रक्षा प्रणाली की जरूरत यह नई मांग ऐसे समय आई है, जब अमेरिकी-इजरायली हमलों के बाद ईरान अपने वायु रक्षा नेटवर्क को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहा है।

इन हमलों में हवाई खतरों का पता लगाने और उन्हें रोकने में उसकी कमजोरियां उजागर हुई थीं। एस-400 से तेहरान की दुश्मन विमानों, ड्रोन और मिसाइलों का पता लगाने और उन्हें मार गिराने की क्षमता मजबूत हो सकती है। इससे भविष्य में संभावित हमलों के खिलाफ उसे एक उन्नत सुरक्षा कवच मिल जाएगा।

रूस निर्मित एस-400 लंबी दूरी की जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल रक्षा प्रणाली है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'रिफाइनरी लगाओ और क्रूड ऑयल ले जाओ'; गुयाना का भारत को बड़ा ऑफर

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब लीक नहीं होंगे पेपर? NTA की नई पहल, परीक्षा से पहले तैयार होंगे प्रश्न; सेना के रिटायर्ड अधिकारी करेंगे निगरानी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए बदला लेने की रणनीति', जयराम रमेश ने केंद्र पर साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टेस्ट डेब्यू में ही इस 20 साल के पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तेजतर्रार अर्धशतक से दुनिया को चौंकाया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने और शांति प्रयासों पर हुई चर्चा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वेस्टइंडीज-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद WTC तालिका में बदलाव? क्या है टीम इंडिया की पोजीशन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बंगाल में भाजपा का 70 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य, सीएम शुभेंदु ने बताई पूरी रणनीति

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल