सोमवार, 09 नवंबर 2026 09:40 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 2,554 व्यूज

'रिफाइनरी लगाओ और क्रूड ऑयल ले जाओ'; गुयाना का भारत को बड़ा ऑफर

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 08:45 PM IST
'रिफाइनरी लगाओ और क्रूड ऑयल ले जाओ'; गुयाना का भारत को बड़ा ऑफर

गुयाना ने भारत को दिया रिफाइनरी लगाने का प्रस्ताव जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । दक्षिण अमेरिका का छोटा लेकिन तेजी से उभरता तेल उत्पादक देश गुयाना भारत के लिए नए और विश्वसनीय ऊर्जा स्रोत के रूप में सामने आ रहा है। वैश्विक अनिश्चितता से ज्यादा से ज्यादा देशों से ऊर्जा खरीद कर रहे भारत गुयाना के साथ दीर्घावधि ऊर्जा समझौता पर बात कर रहा है।

इसको लेकर हाल ही में विदेश मंत्री जयशंकर की गुयाना यात्रा में विस्तार से बात हुई है। ⁠ गुयाना के पास करीब 12 अरब बैरल के कच्चे तेल के भंडार हैं और इनकी गुणवत्ता भी काफी उच्च स्तर की हैं। भारत की योजना है कि रोजाना 10 लाख बैरल क्रूड आयल की आपूर्ति गुयाना से की जाए, जो भारत की रोजाना की जरूरत का 20 प्रतिशत के करीब होगा।

गुयाना चाहता है कि भारत उसे रिफाइनरी लगाने में मदद करे और इसके बदले वह दीर्घकालिक क्रूड आपूर्ति करने को तैयार है। जयशंकर की हालिया बातचीत में ऊर्जा सहयोग के साथ-साथ रिफाइनरी साझेदारी और नया ऊर्जा गलियारा बनाने पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्ष संयुक्त रिफाइनरी स्थापित करने और गुयाना को अटलांटिक महासागर में समुद्री ईंधन भंडारण (बंकरिंग) हब बनाने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।

भारत की विशाल रिफाइनिंग क्षमता और गुयाना के बढ़ते उत्पादन को जोड़कर तैयार उत्पादों की बिक्री और आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने की बात चल रही है। भारत पहले ही गुयाना से कुछ खेप खरीद चुका है और अब बड़े पैमाने पर दीर्घकालिक अनुबंध की तैयारी है। ⁠ अपनी विशाल ऊर्जा जरूरत के लिए दुनिया भर के देशों से बात कर रहे भारत की नजर गुयाना पर काफी पहले से है।

पीएम नरेन्द्र मोदी की 2024 की गुयाना यात्रा के बाद द्विपक्षीय संबंध और मजबूत हुए हैं और ऊर्जा क्षेत्र इस साझेदारी का केंद्र बन रहा है। गुयाना जैसे नए स्रोतों से भारत न सिर्फ आपूर्ति विविधता बढ़ा रहा है, बल्कि लंबे समुद्री मार्गों पर निर्भरता घटाकर ऊर्जा सुरक्षा मजबूत कर रहा है।

हाल के महीनों में भारतीय रिफाइनरियों ने वेनेजुएला से भी ज्यादा तेल की खरीद शुरू की है। दरअसल, मौजूदा समय में रूस या पश्चिम एशिया से तेल भारत लाना ज्यादा मुश्किल है जबकि दक्षिण अमेरिका से भारत तक का समुद्री मार्ग काफी शांत है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अब लीक नहीं होंगे पेपर? NTA की नई पहल, परीक्षा से पहले तैयार होंगे प्रश्न; सेना के रिटायर्ड अधिकारी करेंगे निगरानी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए बदला लेने की रणनीति', जयराम रमेश ने केंद्र पर साधा निशाना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

टेस्ट डेब्यू में ही इस 20 साल के पाकिस्तानी खिलाड़ी ने रचा इतिहास, तेजतर्रार अर्धशतक से दुनिया को चौंकाया

खेल समाचार • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने जेलेंस्की से की फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने और शांति प्रयासों पर हुई चर्चा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

इजरायल-अमेरिका के डर से रूस से S-400 चाहता है ईरान, यूक्रेन युद्ध की वजह से फंसा पेच; मॉस्को के पास गुंजाइश कम

खेल समाचार • अखिल भारतीय

वेस्टइंडीज-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के बाद WTC तालिका में बदलाव? क्या है टीम इंडिया की पोजीशन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बंगाल में भाजपा का 70 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य, सीएम शुभेंदु ने बताई पूरी रणनीति

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल