मंगलवार, 10 नवंबर 2026 09:26 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 12,396 व्यूज

बंगाल में भाजपा का 70 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य, सीएम शुभेंदु ने बताई पूरी रणनीति

DARSH NEWS डेस्क • 09 Nov 2026, 06:47 PM IST
बंगाल में भाजपा का 70 प्रतिशत वोट शेयर का लक्ष्य, सीएम शुभेंदु ने बताई पूरी रणनीति

भाजपा ने बंगाल में अपना वोट शेयर 70 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है, जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री शुभेंदु ने दीघा में एक कार्यक्रम में दी। भाजपा का बंगाल में 70% वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य। जनता का भरोसा जीतकर, वादे पूरे कर लक्ष्य प्राप्ति।

रिलायंस का बड़ा निवेश, दादनपात्रबार परियोजना पर काम। राज्य ब्यूरो, कोलकाता। भाजपा ने बंगाल में अपना वोट शेयर बढ़ाकर 70 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा है।

सोमवार को दीघा में एक पूजा उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि जनता का भरोसा जीतकर और चुनावी वादों को अपने कामकाज के जरिए पूरा करके पार्टी इस लक्ष्य को हासिल करेगी। मालूम हो कि राज्य में हुए पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46 प्रतिशत वोट मिले थे।

पूर्व मेदिनीपुर जिले में भाजपा की झोली में 56 प्रतिशत वोट आए थे और पार्टी ने वहां 16 सीटों पर जीत दर्ज की थी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बंगाल के लोग केवल पार्टी, झंडे या नाम में बदलाव नहीं चाहते, बल्कि पूरी व्यवस्था में परिवर्तन चाहते हैं। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आदर्शों पर चलते हुए देश के 21 राज्यों में चल रही भाजपा सरकारों की तर्ज पर काम करेंगे।

औद्योगिक विकास पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रिलायंस राज्य में बड़े पैमाने पर निवेश करेगा। 13 नवंबर के बाद उसकी परियोजना का शिलान्यास किया जाएगा। जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने भी मुलाकात की है।

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकार की ताजपुर बंदरगाह परियोजना को दिखावा बताते हुए आरोप लगाया कि इसके लिए आवश्यक जमीन ही उपलब्ध नहीं थी। उन्होंने कहा कि दादनपात्रबार में परियोजना पर काम शुरू हो गया है। वहां राज्य सरकार के पास बंद पड़ी नमक फैक्ट्री की 1,700 एकड़ जमीन उपलब्ध है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

संसदीय समिति ने बैठक के एजेंडे से हटाया दिल्ली-NCR के वायु प्रदूषण का मुद्दा, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरलम में 'वंदे मातरम' पर गहराया विवाद, मंत्री के पूर्ण गायन से पहले बैठने पर सियासत तेज; भाजपा ने की माफी की मांग

खेल समाचार • New Delhi

'भारत की छवि खराब करने की साजिश', ढाका के वीडियो को दिल्ली बताकर दिखाने पर भड़का भारत; चीन से कार्रवाई की मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बैट्री निर्माण क्षमता को लेकर जल्द आएगी नई नीति- प्रल्हाद जोशी

खेल समाचार • Mumbai

PL 2027: KKR से CSK तक, इन 5 टीमों में बदल सकता है कप्तान, कौन हैं लीडर बनने के दावेदार?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अपने आदर्श से रिंग में भिड़ेंगे दुनिया के सबसे घातक फाइटर, गुरु-चेले की रिंग में इस दिन है टक्कर

खेल समाचार • Lucknow

रिंकू सिंह की शादी के कार्ड छपे, सिर्फ 4 तीन सप्ताह का समय बाकी, कब और कहां लेंगे 7 फेरे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तत्काल टिकट नहीं मिलती? इन खास टिप्स से मिनटों में बुक होगी कन्फर्म सीट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल