मंगलवार, 10 नवंबर 2026 09:45 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 14,651 व्यूज

संसदीय समिति ने बैठक के एजेंडे से हटाया दिल्ली-NCR के वायु प्रदूषण का मुद्दा, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 08:32 PM IST
संसदीय समिति ने बैठक के एजेंडे से हटाया दिल्ली-NCR के वायु प्रदूषण का मुद्दा, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

संसदीय समिति ने हटाया दिल्ली एनसीआर वायु प्रदूषण मुद्दा (फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली इस समय जहां प्रदूषित हवा से जूझ रही है तो वहीं एक संसदीय समिति ने 17 नवंबर को होने वाली बैठक के एजेंडे से एनसीआर में वायु प्रदूषण का अहम मुद्दा हटा दिया है।

इस पर कांग्रेस के एक सांसद ने समिति के अध्यक्ष के समक्ष कड़ी आपत्ति जताई है। गृह मामलों की संसदीय समिति ने पहले इस मुद्दे पर गृह मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों के विचार सुनने और चर्चा करने का फैसला किया था। समिति ने सदस्यों को पांच नवंबर को बैठक के एजेंडे के बारे में जानकारी दी थी, जिसमें वायु प्रदूषण का मुद्दा शामिल था।

हालांकि संशोधित एजेंडे से यह विषय हटा दिया गया। कांग्रेस सदस्य अजय माकन ने वायु प्रदूषण के मुद्दे को हटाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है और समिति के अध्यक्ष राधा मोहन दास अग्रवाल को पत्र लिखा है। इस बारे में जब अग्रवाल से संपर्क किया गया तो उन्होंने से कहा कि उन्हें अजय माकन के पत्र के बारे में जानकारी नहीं है।

जबकि संशोधित एजेंडे से प्रदूषण का मुद्दा हटाए जाने के कारण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह समिति की बैठकों से जुड़े मुद्दों पर सार्वजनिक रूप से चर्चा नहीं करते। माकन ने अग्रवाल को लिखे पत्र में कहा, 'मैं 17 नवंबर 2026 के संशोधित एजेंडे से वायु प्रदूषण पर सुनवाई हटाए जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराना चाहता हूं।

स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों की गंभीरता को देखते हुए मेरा अनुरोध है कि इस बदलाव पर फिर से विचार किया जाए और इस मुद्दे को उसी तारीख के एजेंडे में बहाल किया जाए। ' देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरलम में 'वंदे मातरम' पर गहराया विवाद, मंत्री के पूर्ण गायन से पहले बैठने पर सियासत तेज; भाजपा ने की माफी की मांग

खेल समाचार • New Delhi

'भारत की छवि खराब करने की साजिश', ढाका के वीडियो को दिल्ली बताकर दिखाने पर भड़का भारत; चीन से कार्रवाई की मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बैट्री निर्माण क्षमता को लेकर जल्द आएगी नई नीति- प्रल्हाद जोशी

खेल समाचार • Mumbai

PL 2027: KKR से CSK तक, इन 5 टीमों में बदल सकता है कप्तान, कौन हैं लीडर बनने के दावेदार?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अपने आदर्श से रिंग में भिड़ेंगे दुनिया के सबसे घातक फाइटर, गुरु-चेले की रिंग में इस दिन है टक्कर

खेल समाचार • Lucknow

रिंकू सिंह की शादी के कार्ड छपे, सिर्फ 4 तीन सप्ताह का समय बाकी, कब और कहां लेंगे 7 फेरे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तत्काल टिकट नहीं मिलती? इन खास टिप्स से मिनटों में बुक होगी कन्फर्म सीट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल