मार्शल आर्ट्स जगत का सबसे दमदार और धमाकेदार टूर्नामेंट इस शुक्रवार, 13 नवंबर से शुरु होने जा रहे हैं। इसके चार क्वार्टरफाइनल मैचों में दुनिया के सबसे घातक फाइटर्स हिस्सा लेने जा रहे हैं और उनका प्रयास होगा कि वह गोल्ड के साथ-साथ सिल्वर बेल्ट पर भी कब्जा जमाएं।
इस हफ्ते ONE Championship के अगले इवेंट The Inner Circle 38 से इस इवेंट की शुरुआत होने जा रही है। 2026-27 ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड ग्रां प्री टूर्नामेंट के पहले क्वार्टरफाइनल में फॉर्में में चल रहे जापानी स्ट्राइकर शिमोन योशीनारी की टक्कर लेबनान के युवा स्टार रमादान ओन्दाश से होगी।
वहीं इवेंट की मुख्य फाइट में महान स्ट्राइकर्स रोडटंग जित्मुआंगनोन और नोंग-ओ हामा दूसरे क्वार्टरफाइनल में आपस में भिड़ते हुए नजर आएंगे। अपने आदर्श और बड़े भाई से दो-दो हाथ करने को तैयार हैं रोडटंग अगर आपको मॉय थाई जगत के सबसे बड़े नाम की बात करनी है तो वह बात बिना रोडटंग के पूरी नहीं हो सकती।
29 वर्षीय थाई दिग्गज ने अपनी धमाकेदार स्ट्राइकिंग और मजबूत ठोड़ी के दम पर विरोधियों को पस्त किया है। 13 नवंबर के दिन उनकी टक्कर अपने बचपन के आदर्श और बड़े भाई जैसे नोंग-ओ हामा से होगी। रोडटंग ने इस फाइट के बारे में कहा, "मैंने इस फाइट पर ध्यान लगाया हुआ है।
मैं एक महीने से ज्यादा से इसकी ट्रेनिंग कर रहा हूं। मेरा शरीर अच्छा महसूस हो रहा है। मैं नोंग-ओ को देखकर बड़ा हुआ हूं।
हमें भाईचारे को साइड में रखना होगा। " इस ड्रीम फाइट को बनने में लगा है लंबा वक्त थाईलैंड के इन धुरंधरों और पूर्व ONE वर्ल्ड चैंपियनों की फाइट फैंस लंबे समय से देखना चाह रहे थे। इसे पिछले साल के लिए बुक भी किया गया, मगर मैच से पहले रोडटंग के अस्पताल में भर्ती के चलते मैच रद्द हो गया।
अब आखिरकार दोनों की टक्कर हो रही है। 29 वर्षीय थाई सुपरस्टार ने बताया, "मैं नोंग-ओ से फाइट कर रहा हूं, जिनकी फाइट आईक्यू कमाल की है। नोंग-ओ तबसे फेमस हैं, जब मैं पैदा भी नहीं हुआ था।
"।
पाठक प्रतिक्रियाएं