मंगलवार, 10 नवंबर 2026 08:29 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 6,482 व्यूज

बैट्री निर्माण क्षमता को लेकर जल्द आएगी नई नीति- प्रल्हाद जोशी

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 07:16 PM IST
बैट्री निर्माण क्षमता को लेकर जल्द आएगी नई नीति- प्रल्हाद जोशी

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के साथ खास बातचीत। 2030 तक 5 लाख मेगावाट गैर-जीवाश्म बिजली का लक्ष्य। बैट्री क्षमता स्थापित करने पर नई नीति जल्द आएगी।

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की कोई कमी नहीं। जयप्रकाश रंजन, नई दिल्ली। केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का कहना है कि वर्ष 2030 तक पांच लाख मेगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली का लक्ष्य हासिल करने में कोई दिक्कत नहीं होगी और ना ही इस सेक्टर के लिए निवेश फंड की कोई कमी है।

सरकार जल्द ही देश में बैट्री क्षमता स्थापित करने को लेकर नई नीति लाएगी। नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से बिजली बनाने के मामले में भारत की अभी तक की प्रगति और आगे की तैयारियों पर प्रल्हाद जोशी ने के सहायक संपादक जयप्रकाश रंजन से बात की। पेश हैं प्रमुख अंश।

प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा , नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित स्थापित बिजली क्षमता हासिल करने की दिशा में काम कर रहा है। भारत स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ने वाले दुनिया के अग्रणी देशों में है। हम नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता जोड़ने की सबसे तेज गति हासिल कर चुके हैं।

कुल उत्पादन क्षमता 3. 10 लाख मेगावाट के करीब पहुंच चुकी है। 2030 के लक्ष्यों को हासिल करने में मुझे नहीं लगता कोई समस्या आएगी।

पीएम ने हमें वर्ष 2030 के बाद का काम सौंप दिया है। यानी नवीकरणीय क्षेत्र से पांच लाख मेगावाट बिजली क्षमता जोड़ने के बाद हम 300 गीगावाट (तीन लाख मेगावाट) जोड़ने पर मंथन शुरू कर चुके हैं। वर्ष 2035 तक हमारी कुल क्षमता 800 गीगावाट हो जाएगी।

देखिए, हमने अभी अभी समाप्त हुए भारत नवीकरणीय ऊर्जा समिट में देखा है कि भारत के गैर-पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र में निवेशक समुदाय की रूचि लगातार बढ़ती जा रही है। दो सम्मेलनों के बाद भारत के इस सेक्टर में सात लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है। हमें वर्ष 2030 तक 21 लाख करोड़ रुपये की जरूरत होगी।

सुनने में यह निवेश की बड़ी राशि दिखती है लेकिन भारत में ऊर्जा की जरूरत और सरकार की नीतियों को देखते हुए यह पूरी तरह से संभव दिखता है। नहीं। मुझे नहीं लगता कि हमें अलग से समग्र ऊर्जा नीति की जरूरत है।

वैसे ऊर्जा से जुड़े सरकार के सभी मंत्रालयों के बीच काफी बेहतर सामंजस्य हैं और हम समग्रता से ही काम कर रहे हैं। उदाहरण के तौर पर, आप बैट्री स्टोरेज को लेकर हमारी नीतियों को देखिए। बिजली मंत्रालय और अपारंपरिक स्रोत व नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय अपनी-अपनी तरह से बैट्री क्षमता स्थापित करने की नीतियां लागू कर रहे हैं और दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।

इस बारे में एक नई नीति की घोषणा भी जल्द की जाएगी। इसके तहत सौर या अन्य नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र लगाने की मंजूरी तभी मिलेगी जब आपके पास चार-पांच घंटे की बैट्री क्षमता हो। यह देश में 24 घंटे पर्यावरण अनुकूल बिजली की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखने के लिए किया जाएगा।

इसी तरह से संपूर्ण बिजली सेक्टर में आत्मनर्भर बनने की दिशा में भी सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में समन्वय है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरलम में 'वंदे मातरम' पर गहराया विवाद, मंत्री के पूर्ण गायन से पहले बैठने पर सियासत तेज; भाजपा ने की माफी की मांग

खेल समाचार • New Delhi

'भारत की छवि खराब करने की साजिश', ढाका के वीडियो को दिल्ली बताकर दिखाने पर भड़का भारत; चीन से कार्रवाई की मांग

खेल समाचार • Mumbai

PL 2027: KKR से CSK तक, इन 5 टीमों में बदल सकता है कप्तान, कौन हैं लीडर बनने के दावेदार?

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अपने आदर्श से रिंग में भिड़ेंगे दुनिया के सबसे घातक फाइटर, गुरु-चेले की रिंग में इस दिन है टक्कर

खेल समाचार • Lucknow

रिंकू सिंह की शादी के कार्ड छपे, सिर्फ 4 तीन सप्ताह का समय बाकी, कब और कहां लेंगे 7 फेरे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तत्काल टिकट नहीं मिलती? इन खास टिप्स से मिनटों में बुक होगी कन्फर्म सीट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड में खेलेंगे या नहीं? इस दिन हो जाएगा फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल