त्योहारों में तत्काल टिकट बुकिंग की समस्या (जागरण ग्राफिक्स) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। त्यौहारों का मौसम आते ही लाखों लोग अपने घर लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं। दीवाली की रौनक अभी पूरी तरह थमी भी नहीं कि छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं।
इस दौरान घर जाने के लिए ट्रेन सबसे सस्ता, सुरक्षित और आरामदायक विकल्प माना जा रहा है। लेकिन भारी भीड़ के चलते लगभग सभी ट्रेनों में पहले से ही रिजर्वेशन फुल हो चुका है। ऐसे में ज्यादातर यात्री अब तत्काल टिकट के भरोसे हैं।
आईआरसीटीसी (IRCTC) पर तत्काल टिकट बुक करते समय सबसे बड़ी समस्या यह आती है कि आपका नंबर आने से पहले ही सारी सीटें खत्म हो जाती हैं। कई बार इंतजार के बाद भी कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता। यही कारण है कि लोग परेशान हो जाते हैं।
इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको सात खास टिप्स बताएंगे, जिनसे आपके तत्काल टिकट कन्फर्म होने की संभावना काफी बढ़ सकती है। तत्काल टिकट खिड़की यात्रा की तारीख से ठीक एक दिन पहले ट्रेन के मूल प्रस्थान स्टेशन से खुलती है। बुकिंग शुरू होने से पहले की गई तैयारी आपका कीमती समय बचा सकती है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं