आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच बड़ा ट्रेड अब औपचारिक रूप से पूरा हो गया है। हार्दिक पांड्या पंजाब किंग्स का हिस्सा बनेंगे, जबकि तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होंगे। इस ट्रेड को बीसीसीआई की मंजूरी भी मिल चुकी है।
डील में सबसे दिलचस्प बात दोनों खिलाड़ियों की सैलरी है, जिसका असर दोनों फ्रेंचाइजी के ऑक्शन बजट पर भी पड़ेगा। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक इस ट्रेड के बाद दोनों खिलाड़ियों की लीग फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस में 16.
35 करोड़ रुपये मिलते थे और पंजाब किंग्स में भी उनकी सैलरी इतनी ही रहेगी। वहीं अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स ने 18 करोड़ रुपये में अपने साथ बनाए रखा था। अब मुंबई इंडियंस में जाने के बाद भी उनकी सैलरी 18 करोड़ रुपये ही होगी।
यानी दोनों खिलाड़ियों की सालाना फीस में 1. 65 करोड़ रुपये का अंतर है। मुंबई के पर्स पर बढ़ेगा बोझ, पंजाब को मिलेगी राहत इस ट्रेड का सीधा असर दोनों टीमों के ऑक्शन बजट पर पड़ेगा।
मुंबई इंडियंस पहले हार्दिक पर 16. 35 करोड़ रुपये खर्च कर रही थी, लेकिन अब अर्शदीप के लिए उसे 18 करोड़ रुपये रखने होंगे। इस तरह मुंबई के पर्स पर 1.
65 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ आएगा। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स हार्दिक को 16. 35 करोड़ रुपये देगी, जबकि अर्शदीप के लिए वह 18 करोड़ रुपये खर्च कर रही थी।
ऐसे में पंजाब को 1. 65 करोड़ रुपये की बचत होगी। यह रकम मिनी ऑक्शन में उसके काम आ सकती है।
मुंबई को अर्शदीप के रूप में जसप्रीत बुमराह के साथ एक अनुभवी भारतीय बाएं हाथ का तेज गेंदबाज मिलेगा। वहीं, पंजाब को हार्दिक के रूप में ऐसा ऑलराउंडर मिलेगा, जो बल्लेबाजी के साथ तेज गेंदबाजी भी कर सकता है। इस तरह दोनों टीमों ने अपनी जरूरत के हिसाब से बड़ा फैसला लिया है।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं