भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है। सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल के हाथों में थी। अब वह बाकी बचे दो मैचों में मैदान पर नजर नहीं आएंगे।
ऐसे में सवाल है कि गिल जैसे अहम खिलाड़ी को सीरीज के आखिरी मुकाबलों से बाहर रखने का फैसला क्यों लिया गया है? BCCI और टीम मैनेजमेंट ने आगामी टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए प्रमुख खिलाड़ियों के वर्कलोड को संभालने का फैसला किया है। इस वजह से एकदिवसीय सीरीज के अंतिम दो मुकाबलों में रेगुलर कप्तान शुभमन गिल नहीं रहेंगे।
टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए लिया गया फैसला भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होने के बाद दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं। पहला टेस्ट 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होगा। वहीं, पांचवां वनडे 15 नवंबर को खेला जाना है।
यानी वनडे सीरीज के आखिरी मैच और टेस्ट सीरीज की शुरुआत के बीच बहुत कम समय मिलेगा। इसी व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए गिल को आखिरी दो वनडे से आराम दिया गया है, ताकि वह टेस्ट क्रिकेट की तैयारी पर ध्यान दे सकें। गिल टेस्ट टीम के भी कप्तान हैं और इस प्रारूप में उनकी भूमिका काफी अहम रहने वाली है।
गिल के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को भी आखिरी दो वनडे के लिए चुनी गई टीम में जगह नहीं मिली है। वह भी टेस्ट सीरीज की तैयारी करेंगे। बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए शुरुआत से ही दो अलग-अलग टीमों का ऐलान किया था।
पहले तीन मैचों के लिए गिल कप्तान थे। श्रेयस अय्यर करेंगे टीम इंडिया की अगुवाई गिल की गैरमौजूदगी में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। आखिरी दो मुकाबलों के लिए ईशान किशन को उपकप्तान बनाया गया है।
इस टीम में तिलक वर्मा, औकिब नबी, कुमार कुशाग्र और यश ठाकुर जैसे खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। भारत ने सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बनाई थी। तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया।
अब सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे। भारतीय टीम की कोशिश श्रेयस अय्यर की कप्तानी में सीरीज का अंत जीत के साथ करने की होगी। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं