भारतीय क्रिकेट में वीरेंद्र सहवाग का नाम हमेशा आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। वीरू ने अपने करियर में कई यादगार पारियां खेलीं। अब उनके बेटे आर्यवीर सहवाग भी अंडर-19 क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
अंडर 19 एशिया कप 2026 में उन्होंने यूएई के खिलाफ शानदार शतक जड़कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है। सहवाग को उनकी धमाकेदार बैटिंग के लिए जाना जाता है और पिता के नक्शे-कदम पर चलते हुए आर्यवीर ने धांसू शतक जमा दिया। भारत के लिए यह मुकाबला काफी अहम था।
ऐसे समय में आर्यवीर ने जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी की और मुश्किल पिच पर अपना विकेट बचाते हुए टीम की पारी को आगे बढ़ाया। उन्होंने क्रीज पर सेट होने के बाद अपना रूप दिखाया और शानदार सैकड़ा जमा दिया। नेपाल के खिलाफ भी खेली थी अर्धशतकीय पारी आर्यवीर ने टूर्नामेंट में इससे पहले नेपाल के खिलाफ भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
भारत के पहले मुकाबले में उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 70 रन बनाए थे। उनकी पारी में 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे। कप्तान लक्ष्य राजचंदानी के साथ उनकी साझेदारी की बदौलत भारत ने नेपाल को 10 विकेट से हराया था।
पाकिस्तान के खिलाफ अगले मुकाबले में आर्यवीर बड़ी पारी नहीं खेल पाए और 23 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद यूएई के खिलाफ उन्होंने शानदार वापसी की और शतक जड़ दिया। यूएई ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया।
भारतीय कप्तान लक्ष्य राजचंदानी जल्दी आउट हो गए, लेकिन आर्यवीर ने एक छोर संभाले रखा। उन्होंने लक्ष्य के साथ पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। इसके बाद सीके विनीत के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की।
आर्यवीर ने इस पारी में जल्दबाजी नहीं दिखाई। उन्होंने जरूरत के मुताबिक स्ट्राइक रोटेट की और खराब गेंदों को बाउंड्री के पार पहुंचाया। जब टीम का स्कोर 159 रन था, तब उन्होंने 131 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
सहवाग 168 गेंदों में 160 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उनकी पारी में 17 चौके और 7 छक्के आए। वीरेंद्र सहवाग के बेटे होने के कारण आर्यवीर पर हमेशा लोगों की नजर रहती है।
वह अपने प्रदर्शन के दम पर अलग पहचान बनाना चाहते हैं। घरेलू आयु वर्ग के क्रिकेट में उनके प्रदर्शन ने पहले ही चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। अब अंडर-19 एशिया कप में शतक लगाकर उन्होंने दिखाया है कि वह बड़े मुकाबलों में भी जिम्मेदारी निभा सकते हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं