भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेशी मीडिया रिपोर्टों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें चीनी इंफ्लूएंसर ढाका की झुग्गियों को नई दिल्ली बताकर भारत की छवि खराब कर रहे हैं। भारत की छवि खराब करने की साजिश पर भारत का कड़ा रुख चीनी इंफ्लूएंसर ढाका की झुग्गियों को दिल्ली बताकर दिखा रहे हैं।
भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई, चीन से कार्रवाई मांगी। बांग्लादेशी मीडिया ने चीनी गतिविधियों का खुलासा किया। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश की मीडिया में आई उन रिपोर्टों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिनमें दावा किया गया है कि चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय इंफ्लूएंसर और लाइवस्ट्रीमर बांग्लादेश की राजधानी ढाका की गंदी गलियों, झुग्गी-झोपड़ियों और गरीब बस्तियों को नई दिल्ली बताकर प्रसारित कर रहे हैं।
ये वीडियो चीनी दर्शकों तक पहुंचाए जा रहे हैं और इनमें भारत के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। भारत ने इस तरह की गलत सूचना फैलाने की कोशिशों की निंदा की है और चीन के संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विदेश मंत्रालय (एमईए) के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में कहा, “हमने इस संबंध में मीडिया रिपोर्टें देखी हैं। किसी भी देश की विकृत तस्वीर पेश करने की ऐसी कोशिशें दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जहां तक विदेशी तत्वों द्वारा ढाका के हिस्सों को दिल्ली के रूप में दिखाने की कोशिशों का सवाल है, झूठी कथाओं का प्रसार केवल इसमें शामिल लोगों और उनके पीछे के लोगों की विश्वसनीयता को कमजोर करता है।
हम संबंधित अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें। ” इस मामले का खुलासा बांग्लादेशी अखबार प्रथम आलो की 6 नवंबर को प्रकाशित जांच रिपोर्ट में हुई थी। उस रिपोर्ट , ढाका के उत्तरा सेक्टर-12 और टेकपारा जैसे गरीब इलाकों में करीब 150 या उससे अधिक चीनी नागरिक सुबह से रात तक लाइवस्ट्रीमिंग कर रहे हैं।
वे वीचैट और डौयिन (चीन का टिकटाक) जैसे प्लेटफार्म्स पर वीडियो डालते हैं और दर्शकों से कहते हैं कि यह नई दिल्ली है। एक चीनी महिला ‘मियानमियान’ (सिचुआन प्रांत से) ने 1 नवंबर को एक नहर के किनारे खड़े होकर कहा था, “यह नई दिल्ली है। उनके घर बेहद गंदे हैं।
टिन की छत वाले घरों में पंखा भी नहीं है। यह जगह अविकसित, गंदी और अस्वच्छ है और कानून-व्यवस्था भी खराब है। ” एक अन्य इंफ्लूएंसर वांग वेई ने टेकपारा की चाय की दुकानों पर खड़े होकर दावा किया कि स्थानीय लोग “गोमूत्र वाली चाय” पी रहे हैं।
प्रथम आलो समाचार पत्र के बाद बांग्लादेश की कई प्रमुख मीडिया इस प्रकरण पर खबरें लगातार चला रहे हैं। इनके मुताबिक ये गतिविधियां हाल के महीनों में ही शुरू हुई हैं और स्थानीय लोग बताते हैं कि चीनी नागरिक खुलेआम गलियों में घूमकर, दुकानों और कभी-कभी घरों में भी घुसकर फिल्मिंग करते हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं