मंगलवार, 10 नवंबर 2026 08:28 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार Mumbai 5,315 व्यूज

PL 2027: KKR से CSK तक, इन 5 टीमों में बदल सकता है कप्तान, कौन हैं लीडर बनने के दावेदार?

DARSH NEWS डेस्क • 10 Nov 2026, 07:00 PM IST
PL 2027: KKR से CSK तक, इन 5 टीमों में बदल सकता है कप्तान, कौन हैं लीडर बनने के दावेदार?

आईपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं। 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीमों को मजबूत करने की रणनीति बना रही हैं। इस बार खिलाड़ियों की खरीद-बिक्री के साथ कप्तानी भी चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।

कुछ टीमों के कप्तान पहले ही फ्रेंचाइजी से अलग हो चुके हैं, जबकि कुछ के भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में नए सीजन से पहले पांच टीमों में नेतृत्व की जिम्मेदारी बदल सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2027 से पहले नए कप्तान की जरूरत पड़ सकती है।

अजिंक्य रहाणे के क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद टीम के सामने नेतृत्व का विकल्प तलाशने की चुनौती है। ऐसे में केकेआर ऑक्शन के दौरान किसी अनुभवी खिलाड़ी पर दांव लगा सकती है। रिंकू सिंह का नाम भी संभावित विकल्पों में शामिल हो सकता है।

लखनऊ सुपर जायंट्स की स्थिति भी मुश्किल है। ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स में लौटने के बाद टीम को नया कप्तान चुनना होगा। पंत की गैरमौजूदगी में लखनऊ के पास एडेन मार्करम और मिचेल मार्श जैसे विकल्प हो सकते हैं।

मुंबई इंडियंस में रोहित शर्मा की वापसी की चर्चा मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में जाने और अर्शदीप सिंह के मुंबई में आने के बाद टीम को नए कप्तान का फैसला करना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में रोहित शर्मा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है।

रोहित अपनी कप्तानी में मुंबई को पांच बार आईपीएल चैंपियन बना चुके हैं। सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह भी विकल्प हो सकते हैं। दिल्ली और चेन्नई में भी बदल सकते हैं समीकरण दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत की वापसी के बाद कप्तानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

पिछले सीजन में अक्षर पटेल ने टीम का नेतृत्व किया था, लेकिन पंत की वापसी के बाद फ्रेंचाइजी नए सिरे से फैसला ले सकती है। केएल राहुल भी एक विकल्प हो सकते हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स में ऋतुराज गायकवाड़ कप्तान हैं।

संजू सैमसन को टीम में शामिल किए जाने के बाद उनकी कप्तानी को लेकर अटकलें जरूर हैं, लेकिन फिलहाल गायकवाड़ को हटाने का कोई आधिकारिक फैसला सामने नहीं आया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

केरलम में 'वंदे मातरम' पर गहराया विवाद, मंत्री के पूर्ण गायन से पहले बैठने पर सियासत तेज; भाजपा ने की माफी की मांग

खेल समाचार • New Delhi

'भारत की छवि खराब करने की साजिश', ढाका के वीडियो को दिल्ली बताकर दिखाने पर भड़का भारत; चीन से कार्रवाई की मांग

खेल समाचार • अखिल भारतीय

बैट्री निर्माण क्षमता को लेकर जल्द आएगी नई नीति- प्रल्हाद जोशी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अपने आदर्श से रिंग में भिड़ेंगे दुनिया के सबसे घातक फाइटर, गुरु-चेले की रिंग में इस दिन है टक्कर

खेल समाचार • Lucknow

रिंकू सिंह की शादी के कार्ड छपे, सिर्फ 4 तीन सप्ताह का समय बाकी, कब और कहां लेंगे 7 फेरे

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तत्काल टिकट नहीं मिलती? इन खास टिप्स से मिनटों में बुक होगी कन्फर्म सीट

खेल समाचार • अखिल भारतीय

ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट, न्यूजीलैंड में खेलेंगे या नहीं? इस दिन हो जाएगा फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल