भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह जल्द ही अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपने दमदार प्रदर्शन से पहचान बनाने वाले रिंकू की शादी को लेकर उनके परिवार में तैयारियां तेज हो गई हैं। उनकी होने वाली पत्नी प्रिया सरोज भी इन दिनों शादी की तैयारियों में जुटी हैं।
रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख 4 दिसंबर 2026 तय है। अब शादी के निमंत्रण पत्र भी छप चुके हैं और मेहमानों तक कार्ड पहुंचाने का सिलसिला शुरू हो गया है। शादी के कार्ड छप चुके हैं और 4 दिसंबर को विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।
ख़बरों शादी लखनऊ में होगी और परिवार की ओर से मेहमानों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। रिंकू ने अलीगढ़ के जिलाधिकारी अविनाश कुमार और एसएसपी नीरज कुमार जादौन को भी शादी का न्योता दिया है। रिंकू की बहन नेहा सिंह और भाई सोनू लेफ्टी भी मेहमानों तक निमंत्रण पहुंचाने की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।
शादी के लिए परिवार और करीबी लोगों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी में रिंकू सिंह की बारात अलीगढ़ से लखनऊ जाएगी। बरात में परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों को मिलाकर करीब 50 से 60 मेहमान शामिल हो सकते हैं।
इसके लिए मेहमानों की सूची तैयार की जा रही है। परिवार में होने वाली खरीदारी भी शुरू हो गई है। शादी के कार्ड के फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हैं।
🔴RINKU SINGH & PRIYA SAROJS WEDDING DATE REVEALED ❤️- Rinku Singh and Samajwadi Party MP Priya Saroj are all set to get married on December 4 in Lucknow. https://t. co/l3FGjbIoqt रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने 8 जून 2025 को लखनऊ के सेंट्रम होटल में सगाई की थी।
इसके बाद दोनों की शादी की तारीख को लेकर कई बार चर्चा हुई। पहले दिसंबर 2025 और फिर फरवरी 2026 में शादी होने की संभावना जताई गई थी, लेकिन कार्यक्रम आगे बढ़ गया। अब 4 दिसंबर 2026 को दोनों विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
शादी में क्रिकेट और राजनीतिक जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। हालांकि मेहमानों की पूरी सूची अभी सामने नहीं आई है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं