रविवार, 22 नवंबर 2026 09:51 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
अंतर्राष्ट्रीय अखिल भारतीय 10,866 व्यूज

कभी भारत को बताया था 'डेड इकोनमी', अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह

DARSH NEWS डेस्क • 21 Nov 2026, 08:36 PM IST
कभी भारत को बताया था 'डेड इकोनमी', अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह

डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने कभी भारत की अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनमी' कहा था, अब अमेरिका को भारत की 7% विकास दर और कम ब्याज दरों से सीखने की सलाह दे रहे हैं। ट्रंप ने भारत की अर्थव्यवस्था को 'डेड इकोनमी' कहा था (डोनल्ड ट्रंप फाइल फोटो) जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

कभी भारत की अर्थव्यवस्था को डेड इकोनमी यानी मृत अर्थव्यवस्था बताने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब उसी भारत से सीखने की सलाह दे रहे हैं। महज 16 महीने में उनका नजरिया इस कदर बदल गया है कि अब वे भारत की सात प्रतिशत विकास दर का उदाहरण देकर अमेरिका को अपनी आर्थिक नीतियां सुधारने की नसीहत दे रहे हैं।

यू-टर्न लेने के लिए चर्चित ट्रंप ने भारत की कम ब्याज दरों की भी तारीफ की और कहा कि अमेरिका को इससे सीखने की जरूरत है। एएनआइ , चीन में एपेक शिखर सम्मेलन से लौटने के बाद व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ऊंची ब्याज दरों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि जब भी अमेरिका मजबूत आर्थिक आंकड़े पेश करता है, फेड ब्याज दरें बढ़ा देता है, जबकि विकास को गति देने के लिए दरें कम रखनी चाहिए। ट्रंप के मुताबिक, ब्याज दरें कम होतीं तो अमेरिका की जीडीपी वृद्धि चार प्रतिशत के बजाय 15 से 20 प्रतिशत तक हो सकती थी। भारत का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, भारत को देखिए।

वहां ब्याज दरें कम हैं और जीडीपी सात प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। हमारी जीडीपी वृद्धि भी 14, 15 या शायद 20 प्रतिशत तक हो सकती है। 16 महीने में हुआ ट्रंप का हृदय परिवर्तन ट्रंप की ताजा टिप्पणी इसलिए भी दिलचस्प है कि 31 जुलाई, 2025 को रूस से तेल खरीदने के मुद्दे पर उन्होंने भारत को डेड इकोनमी बताया था।

ट्रुथ सोशल पर लिखा था, मुझे परवाह नहीं कि भारत रूस के साथ क्या करता है। वे चाहें तो अपनी मृत अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जा सकते हैं। भारत पर अधिक टैरिफ और व्यापारिक बाधाएं खड़ी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने अंतरिम व्यापार समझौता नहीं होने पर भी नाराजगी जताई थी।

भाजपा ने राहुल गांधी को घेराट्रंप की टिप्पणी पर भाजपा ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

सेना के 580 ड्रोन टेंडरों में चीनी लिंक वाले पुर्जों की मांग, उद्योग जगत ने जताया सुरक्षा को लेकर खतरा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता?

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

दिल्ली में SCO मंच पर पाकिस्तान मंत्री ने उर्दू में दिया संबोधन, हुमायूं और शेरशाह सूरी का किया जिक्र

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी पर बड़ा प्रहार, ऑपरेशन मानसून थंडर की कामयाबी पर अमित शाह ने NCB-DEA को सराहा

अंतर्राष्ट्रीय • अखिल भारतीय

नेतन्याहू को प्रधानमंत्री बनाए रखने की कोशिश, मिली-जुली सरकार में गादी आइसेनकोट को भी मिलेगा मौका

अंतर्राष्ट्रीय • Agra

ताजमहल का दीदार कर सकेगा पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल, लेकिन निजामुद्दीन दरगाह जाने की मंजूरी नहीं

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल